Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

दो पक्षों में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश व जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े दो परिवार, जांच शुरु

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे से वार करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।

घटना सोमवार को दो साकेत परिवार के बीच हुई। शासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि डायल 112 पर दो पक्षों में विवाद होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले मामला शांत हो चुका था।

चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को मारपीट में चोटें आई हैं। सिटी स्कैन रिपोर्ट के मुताबिक आवश्यक धाराएं जोड़ी जाएंगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना की वजह जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश है। पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।