Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

वकील ने हाईकोर्ट का जज बनकर महिला से की दोस्ती, रंगीन सपने दिखाकर बनाए संबंध…सच सामने आया तो उड़े होश

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में कानून के जानकर ने एक महिला के अपने जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देख उससे रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को राजस्थान हाईकोर्ट का जज बताकर महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब सच्चाई सामने आई कि वह कोई जज नहीं, बल्कि उदयपुर का एक लॉ स्टूडेंट है, तो पीड़िता के होश उड़ गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक खंडवा की रहने वाली 30 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती उदयपुर निवासी जयकिशन (29) से हुई थी। जयकिशन ने अपनी प्रोफाइल और बातचीत में खुद को राजस्थान हाईकोर्ट का जज बताया था। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। मिलने के लिए खंडवा आता था, 1 साल तक चला अफेयर रिलेशनशिप के दौरान आरोपी अक्सर महिला से मिलने खंडवा आता था।

उसने शादी का वादा किया और इसी झांसे में रखकर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। यह सिलसिला करीब एक साल तक चला। जब महिला को उसकी असलियत पता चली कि वह अभी लॉ की पढ़ाई कर रहा है, तो उसने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के ऊपर गंभीर धाराओं में केस दर्ज, कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार न्यायालय में पेश किया जहां से पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है।