Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
साडा हक इत्थे रख, सीजेपी आंदोलन और नरेंद्र मोदी कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ...

श्रद्धालुओं के लिए नई गाइडलाइन: वैष्णो देवी यात्रा 24 घंटे में करनी होगी पूरी

मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर नियमों में कुछ बदलाव किया गया है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से कहा गया कि यात्रा शुरू करने से पहले पंजीकरण के साथ ही आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्राप्त करना अनिवार्य है. इसके लिए सभी श्रद्धालुओं को आरएफआईडी यात्रा कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा. कार्ड मिलने के बाद श्रद्धालुओं को 10 घंटे के भीतर अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा शुरू करनी होगी. इसके अलावा श्रद्धालुओं को 24 घंटे के भीतर अपनी यात्रा पूरी करनी होगी. यात्रा पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को 24 घंटे के भीतर आधार शिविर कटड़ा वापस आना होगा. ये नए नियम श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं.

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा लागू किए नियमों के मुताबिक, श्रद्धालुओं को आरएफआईडी यात्रा कार्ड लेना आवश्यक है. वहीं इससे पहले मां वैष्णो देवी की यात्रा शुरू करने के लिए आरएफआईडी यात्रा कार्ड की वैलिडिटी 12 घंटे रखी गई थी, जिसमें अब बदलाव किया गया है. पहले श्रद्धालु 12 घंटे के भीतर कभी भी अपनी यात्रा शुरू कर सकते थे. वहीं यात्रा पूरी करने की कोई भी समय सीमा निर्धारित नहीं थी.

दरअसल, नव वर्ष के अवसर पर मां वैष्णो देवी की यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी शुरु हो गई है. माना जा रहा है कि नव वर्ष आरंभ होने से करीब तीन-चार दिन पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ सकती है.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए फैसला

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरह से भीड़भाड़ वाले दिनों में श्रद्धालुओं की मां वैष्णो देवी की (Mata Vaishno Devi) यात्रा सुरक्षित बनाए रखने के लिए अभी से इंतजाम किए जा रहे हैं. वहीं भारी भीड़ होने की वजह से यात्रा में किसी तरह की भगदड़ ना हो. इसके अलावा इस बाद का भी ध्यान रखा जा रहा है कि भवन परिसर के साथ ही सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भीड़ भाड़ ना हो. यही वजह है कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने नए आदेश जारी कर दिए गए हैं.

अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में यात्रा पंजीकरण केंद्रों में मौजूद अधिकारियों की संख्या को भी बढ़ाया गया है. वहीं पंजीकरण केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि वह नए आदेशों को लेकर श्रद्धालुओं को लगातार सूचित करें.