Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाला नक्सली गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

रांचीः जिला के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एक नक्सली सलमान को पुलिस ने लोडेड देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. चतरा से सटे रांची बार्डर पर सलमान के द्वारा दहशत फैलाने के लिए 16 दिसंबर को फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था.

क्या है पूरा मामला

रांची पुलिस के द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 16 दिसंबर को खलारी क्षेत्र में लेवी के लिए की गई फायरिंग की घटना के बाद चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई. रांची पुलिस के अनुसार 16 दिसंबर 2025 को चतरा जिला की सीमा से सटे खलारी क्षेत्र में उग्रवादियों ने कोयला कारोबारियों और ईंट-भट्ठा मालिकों के बीच दहशत फैलाने तथा लेवी वसूली के उद्देश्य से फायरिंग की थी.

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. जिसमें खलारी और मैक्लुस्कीगंज थाना के पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया. अभियान के क्रम में 18 दिसंबर की रात छापामारी दल को गुप्त सूचना मिली कि टीएसपीसी सीमांत जोन पिपवार–खलारी–बुढ़मू के सब-जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवाजी के दस्ते के सदस्य मोटरसाइकिल से धमधमिया क्षेत्र में लेवी वसूली के लिए आने वाले हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने धमधमिया के जंगली इलाके में एंबुश लगाकर घेराबंदी की और एक उग्रवादी को हथियार के साथ दबोच लिया, जबकि घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य उग्रवादी फरार हो गए.

पकड़ा गया उग्रवादी सलमान

गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान सलमान खान (पिता- जहिर खान, सा० जी टाइप, थाना खलारी, जिला रांची) के रूप में की गई है, जो प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवाजी के दस्ते का सक्रिय सदस्य है. सलमान खान ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे लोग क्षेत्र के ठेकेदारों, कोयला कारोबारियों और ईंट-भट्ठा मालिकों से रंगदारी वसूली में शामिल रहते हैं.

पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादी के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस, टच स्क्रीन मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस के अनुसार भागे हुए दोनों अन्य उग्रवादियों की पहचान कर ली गई है और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.

बता दें कि खलारी फायरिंग कांड की जिम्मेदारी पहले ही टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर देवाजी द्वारा ली जा चुकी है. इसलिए इस नए केस को भी उसी घटना से जोड़कर जांच की जा रही है. संगठन से जुड़े अन्य सक्रिय सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है.