Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में... UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना 'खतौनी' में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफि... भागलपुर में भी बनेगा 'मरीन ड्राइव'! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार ह... Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट... अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थ...

जौनपुर में दिल दहला देने वाली घटना! ‘पत्नी और ससुराल वालों से परेशान’, रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शादी के चार साल बाद एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. पत्नी और उसके मायके वालों पर युवक को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है. सुसाइड नोट और मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, ये पूरा मामला जलालपुर थाना क्षेत्र का है. लहंगपुर गांव निवासी कंचन यादव के पिता मुखई यादव रेलवे के कर्मचारी थे. कंचन भी खुद रेलवे में गैंगमैन पद पर तैनात था. उसकी शादी चार वर्ष पूर्व नेवढ़िया थाना क्षेत्र की प्रियंका यादव के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पत्नी और उसके मायके वाले कंचन यादव को प्रताड़ित करने लगे थे.

पत्नी और मायके वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप

मृतक के पिता मुखई यादव ने बताया कि शुक्रवार को उनके घर पर बेटे के ससुराल वाले समेत कई लोग आए थे. गाली गलौच देते हुए उनके बेटे को आरोपियों द्वारा प्रताड़ित किया गया. जिससे क्षुब्ध होकर कंचन यादव ने अटहनू लहंगपुर गांव के पास वाराणसी-जफराबाद रेलवे लाइन पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह पत्नी और उसके मायके वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाना पाया गया. पुलिस के अनुसार, कंचन ने लिखा था- मैं अपनी पत्नी और ससुराल वालों से परेशान हूं. पत्नी प्रियंका, उसके पिता विजय यादव, रमेश यादव और मौसा योगेश यादव उसे काफी दिनों से प्रताड़ित कर रहे थे. इसलिए वह मजबूर होकर आत्महत्या करने जा रहा है. आरोपियों द्वारा मृतक से एक लाख रुपये मांगने की भी बात सुसाइड नोट में लिखी गई है.

पत्नी समेत 4 पर केस दर्ज

बेटे द्वारा आत्महत्या करने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका यादव, उनके पिता विजय यादव, मौसा योगेश यादव और रमेश यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 352 के तहत केस दर्ज किया है.

जलालपुर के प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि मृतक कंचन यादव अपनी पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से काफी परेशान था. इसलिए उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट व अन्य बिंदुओं के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.