Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa Blast: जांजगीर-चांपा की दुकान में डेटोनेटर ब्लास्ट! धमाके से दहला इलाका, एक युवक गंभी... Vijay Sharma on Naxalism: 'छत्तीसगढ़ से खत्म हुए हथियारबंद नक्सली, बंगाल से ममता दीदी की विदाई तय'—व... Jashpur Tribal Welfare: पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के लिए लगेंगे स्पेशल मेडिकल कैंप! राज्यपाल रमे... Korea Health News: कोरिया में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर! शिवपुर चरचा में धूल फांक रही एंबुलेंस, ... Baikunthpur News: नई नहर में आई दरार! बैकुंठपुर के भांडी में घटिया निर्माण की खुली पोल, ग्रामीणों ने... खूनी रविवार: मध्य प्रदेश में अलग-अलग हादसों में 8 की मौत! कहीं महिलाओं को कुचला, तो कहीं ट्रक ने कार... बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में जजों के थोकबंद तबादले! हाईकोर्ट ने 250 से ज्यादा न्यायाधीशों को इधर से उधर... Indore Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं! इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, हादसे में ... Bhopal Crime: भोपाल में समझाने गए दो छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली! शराब पार्टी का कर रहे थे विरोध Indore Factory Accident: इंदौर के कारखाने में बड़ा हादसा! ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल, 8 महिलाओं क...

UP BJP अध्यक्ष पद पर दिल्ली में महामंथन खत्म! किस बड़े नाम पर लगी मुहर? रविवार को होगा आधिकारिक ऐलान, नया चेहरा OBC होगा या ब्राह्मण?

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमा गहमी तेज हो गई है. दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष के अलावा संघ के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद अब उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष अगले 14 दिसम्बर (रविवार) को तय हो जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक राज्य के संगठन चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े 13 दिसंबर को लखनऊ जाएंगे जहां अंतिम दौर की औपचारिकताएं, मसलन चुनाव की घोषणा और नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएंगी.

संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी

14 दिसम्बर को पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक नए अध्यक्ष के चयन के लिए संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सूत्रों के मुताबिक पार्टी यूपी अध्यक्ष पद पर किसी ओबीसी नेता को बैठाने और संगठन की कमान सौंप सकती है.

गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक

बीजेपी के संगठन चुनाव खासकर यूपी, दिल्ली और हरियाणा में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री बीएल संतोष के अलावा संघ के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

ये बैठक करीब एक घंटे तक चली. गृहमंत्री आवास पर हुई इस अति महत्वपूर्ण बैठक से पहले बुधवार को संसद भवन में यूपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

चुनाव की सभी तैयारियां पूरी

सूत्रों के मुताबिक संगठन स्तर पर चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. राज्य के संगठन चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इस वीकेंड लखनऊ पहुंच सकते हैं, जहां अंतिम औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. चुनाव के लिए 13 दिसंबर (शनिवार) को विनोद तावड़े की मौजदूगी में नामांकन कराया जाएगा. इसमें अगर एक से ज्यादा नामांकन हुए तो चुनाव कराया जाएगा. लेकिन एक ही नामांकन हुआ तो अगले दिन चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान करेंगे. सूत्रों के अनुसार, इस बार संगठन की कमान किसी ओबीसी नेता को सौंपी जाने की संभावना है.