Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा... Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, 'टेपा सम्मेलन' में कवि... रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर ... MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का...

Delhi जाने वाले पंजाबियों के लिए नई मुसीबत! परेशान हो रहे यात्री, जानें क्यों…

पठानकोट: पठानकोट बस अड्डे से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए चलने वाली 2 नियमित बसों में से एक के बंद होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डे के इंचार्ज एस.एस. मुनीष कुमार ने बताया पंजाब रोडवेज द्वारा रोजाना पठानकोट से दिल्ली के लिए 2 विशेष बसें चलाई जाती थीं, जिनमें से पहली बस दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर और दूसरी बस शाम 7 बजे प्रस्थान करती थी।

उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से शाम 7 बजे रवाना होने वाली बस में तकनीकी खराबी आने से उसे सेवा से हटा दिया गया। अचानक बस बंद होने से यात्रियों को न केवल लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, बल्कि दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री इस मार्ग पर निर्भर रहते हैं, क्योंकि यह बस सेवा सीधी, नियमित और किफायती मानी जाती है।

यात्रियों का कहना है कि दूसरी बस के बंद होने से यात्रा का समय बिगड़ रहा है और उन्हें महंगी निजी टैक्सियों या फिर बदल-बदलकर अन्य वाहनों से जाना पड़ रहा है, जिससे यात्रा का खर्च बढ़ गया है। कई यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट टाइम के अनुसार यात्रा योजना बनाना मुश्किल हो गया है। इंचार्ज के अनुसार संबंधित बस में खराबी दूर करने का काम जारी है और विभाग जल्द इसे फिर से सेवा में लाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बस सेवा को जल्द बहाल किया जाएगा। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से अपील की कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर बस सेवा को बिना बाधा के सुचारू रूप से जारी रखा जाए, ताकि दिल्ली जाने वाले लोग समय पर अपनी मंजिल तक पहुंचें।