Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Yuvraj Mehta Case: मौत के 100 दिन बाद बड़ा खुलासा! SIT रिपोर्ट ने खोली नोएडा पुलिस की पोल, 3 बड़े अध... झांसी यूनिवर्सिटी कैंपस में थार का तांडव! पूर्व रजिस्ट्रार को बेरहमी से रौंदा, मौके पर ही मौत; कैंपस... Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी, मई तक तैयार होगा रावी पुल; वंदे भारत और जम्मू ... मुजफ्फरपुर में खौफनाक वारदात! पत्नी को 'डायन' बताकर दी यातनाएं, बचाने आए बुजुर्ग पति की पीट-पीटकर हत... Charminar Express Fire: चलती चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए ट्रे... Delhi Airport Accident: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर के विमान के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल; मची... शादी, सुहागरात और फिर खौफनाक अंत! 15 दिन बाद ही दूल्हे ने दिखाया असली रंग, दूसरी शादी के लिए पत्नी क... कटनी में मानवता शर्मसार! 108 एंबुलेंस में मरीज ने कर दी उल्टी, तो स्टाफ ने परिजनों के हाथ में थमा दि... Weather Update: यूपी में पारा 47°C के पार, दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी; जानें बिहार में कब होगी बारिश औ... मगरमच्छ का रिश्तेदार चार पैरों से दो पर आ गया

Mohali में भाजपा नेता की Thar पर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

मोहाली: यहां फेज-1 में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता गुरदीप सिंह की थार गाड़ी पर देर रात करीब 1 बजे स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गुरदीप सिंह के मुताबिक उनकी गाड़ी की डिग्गी से खोखा (कारतूस का खोल) भी बरामद हुआ है। उन्होंने मामले की शिकायत थाना फेज-1 पुलिस को दे दी है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किसी से कोई दुश्मनी नहीं
गुरदीप सिंह ने बताया कि वह मोहाली में भाजपा कार्यकर्ता हैं और टॉयलेट सेवा का काम करते हैं। सुबह जब वह जिम जाने के लिए अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि देर रात करीब 12:50 बजे स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग वहां पहुंचे। पहले उन्होंने कुल्हाड़ी से गाड़ी पर वार किए और फिर गाड़ी पर फायरिंग भी की। गाड़ी की बारीकी से जांच करने पर डिग्गी से खोखा बरामद हुआ। गुरदीप सिंह का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। स्कॉर्पियो सवार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हमले का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हमलावरों की तलाश में जुटी टीमें : एसपी सिटी
एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो गाड़ी के नंबर और उसमें सवार आरोपियों की पहचान के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।