Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ईंधन बचत का दिया संदेश, एक ही बस से शिविर के लिए निकला प्रशासन जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म...

Punjab में Diljit Dosanjh की शूटिंग दौरान पड़ गया पंगा, गरमाया माहौल… भारी पुलिस बल तैनात

दिलजीत दोसांझ को लेकर इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पटियाला में दिलजीत दोसांझ की एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान वहां पर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। इस दौरान लोगों ने बाजार में चल रही शूटिंग का विरोध किया।

बताया जा रहा है कि, शूटिंग के दौरान पटियाला के बाजार में उर्दू भाषा से लिखे बोर्ड दुकानों के बाहर लगा दिए गए, जिससे दुकानदारों में रोष पाया गया। फिल्म में पाकिस्तानी बाजार के सीने फिलमाया जा रहा था। जब मौके पर दुकानदार वहां पर पहुंचे तो देखकर हैरान रह गए। दुकानदारों का कहना है कि उनसे बिना पूछे और उन्हें बताए उनकी दुकानों के बाहर उर्दू भाषा में लिखे बोर्ड लगाए गए हैं। दुकानदारों ने कहा कि, किसी ने यहां पर शूटिंग की हमसे परमिशन नहीं ली थी। ये दुकानें हमारी प्राइवेट प्रापर्टी है। शूटिंग की सूचना किसी ने नहीं दी।

दुकानदारों ने बताया कि जैसे वह सुबह 9 बजे दुकानें खोलने के लिए पहुंचे तो उन्हें दुकाने खोलने से भी रोक दिया गया। इस दौरान वहां थाना कोतवाली की पुलिस ने बैरेकेडिंग कर दी गई। पुलिस ने दुकानदारों को रोकर कहा कि यहां पर अभी शूटिंग चल रही है। यही नहीं दुकानदारों के बोर्ड भी फाड़े गए थे। बता दें कि इस हंगाम के दौरान दिलजीत दोसांझ भी कैमरे में कैद हो गए। दिलजीत दोसांझ ने शूटिंग पूरी की और वहां अभी निकल गए।