Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

DSP के रीडर ने किया सुसाइड, पुलिस के ID card ने हुई पहचान, मौके पर मिला ये सामान

पलव: मेवात के झिरका फ़िरोज़पुर डीएसपी के रीडर रहे पलवल ज़िले के अतवा बिलोचपुर निवासी राजकुमार पुत्र श्रीचंद का शव सोमवार सुबह भुलवाना में चमेली वन जाने वाले रास्ते पर एक नीम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो, इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुँची और सीन ऑफ क्राइम तथा फोरेंसिक टीम ने स्थल का सर्वे किया। प्राथमिक तालाश में मृतक के जेब से पुलिस विभाग का पहचान पत्र मिला, जिससे पहचान हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि राजकुमार पिछले कुछ वर्षों से DSP अजायब सिंह के साथ रीडर के रूप में तैनात थे और वे पिछले गुरुवार से ड्यूटी पर अनुपस्थित थे। परिजनों ने कहा कि वे मिलनसार स्वभाव के थे और किसी से कोई विवाद नहीं था। हालाँकि उनका मोबाइल गायब पाया गया और पर्स में रुपए न होना सवाल पैदा कर रहा है। भुलवाना रेलवे स्टेशन की पार्किंग में उनकी मोटरसाइकिल मिली और पार्किंग पर्ची भी बरामद हुई है, जो पुलिस जांच का हिस्सा है।

होटल थाना के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल, परिवारिक बातचीत और पत्नी के बयान दर्ज होने के बाद ही घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम प्रक्रिया चल रही है। नूंह पुलिस की टीमें मृतक के गांव भेजी जा रही हैं ताकि अंतिम संस्कार की व्यवस्था और आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।