Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कवर्धा: करोड़ों खर्च के बाद भी बेल्हारी बांध में दरारें! पानी का दबाव कम करने खोला गया नहर, ग्रामीणो... लुधियाना की सेठी फैक्ट्री के बाहर दर्दनाक हादसा, मां के साथ आई मासूम बच्ची को बेकाबू ऑटो ने कुचला; ह... लुधियाना में सरकारी सुरक्षा व्यवस्था पर चोरों का हमला: 'सेफ सिटी' प्रोजेक्ट के कैमरों की बैटरियां व ... लुधियाना में रात के अंधेरे में दुस्साहसिक चोरी: सो रहे परिवार के घर से 2 मोबाइल, कैश और मारुति ए-क्र... तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में चोरी का मामला दर्ज: 4.777 ग्राम की डायमंड रिंग चुराता दिखा अज्ञात व्यक्ति, ... लुधियाना में दुस्साहसिक वारदात: बंद मकान से लाखों का सोना, कैश व विदेशी करंसी चोरी, सबूत मिटाने को क... पंजाब के कर्मचारियों को पक्का करने का रास्ता साफ: हाईकोर्ट में सरकार ने दिया आश्वासन, 2 दिन में जारी... सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर खौफनाक हादसा: चलती कार का स्टीयरिंग हुआ लॉक, पीछे आ रही गाड़ी के कैमरे में ... विजिलेंस ब्यूरो पंजाब की सख्त कार्रवाई: जुलाई महीने में 14 ट्रैप केस दर्ज, आय से अधिक संपत्ति मामले ... माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए रेलवे की बड़ी सौगात: साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस का हुआ विस्तार, धार्म...

शादी का झांसा देकर की दोस्ती, फिर आपत्तिजनक तस्वीर शेयर कर की ब्लैकमेलिंग, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम की जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग के संगीन मामले को लेकर कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी 39 वर्षीय मो. शमसेर अली उर्फ शमसेर आलम को बिहार के औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. आरोपी पर पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर 5 लाख रुपए की उगाही करने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप है.

सोशल मीडिया के माध्यम से की दोस्ती

सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपर्क स्थापित कर शादी का भरोसा दिलाया था. लेकिन वर्ष 2023 में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया था. इसके बाद पता चला कि आरोपी के भाई निसार अली ने उसकी शादी बिहार की किसी दूसरी लड़की से करा दी.

शिकायत के मुताबिक शादी से इनकार के बाद आरोपियों ने पीड़िता की आपत्तिजनक एडिटेड तस्वीरें वायरल कर दी. इसके साथ ही उन्हें हटाने के बदले पीड़िता से 5 लाख रुपए की मांग की गई. रकम नहीं देने पर लगातार धमकियों के कारण पीड़िता मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो गई.

8 दिसंबर को आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना पर पुलिस ने जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 73/25 (दिनांक 04 दिसंबर 2025) दर्ज किया. जिसमें आईटी एक्ट 2000 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ जगन्नाथपुर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. तकनीकी सेल की मदद से आरोपी को पुलिस ने 8 दिसंबर 2025 (सोमवार) को गिरफ्तार कर लिया है.

सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति को निजी जानकारी न शेयर करें: पुलिस

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन और पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से निजी जानकारी या तस्वीरें साझा न करें. साथ ही साइबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए डायल 112 व टोल फ्री नंबर 1930 कॉल करें या नजदीकी थाना में संपर्क करें.