Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Face-off: फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा पर मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस, ... Jaipur Double Murder: जयपुर में पति ने पत्नी और बेटी की तलवार से वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; घरे... Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर... फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का... Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे ... जयशंकर का 'मास्टरस्ट्रोक'! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत,... गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— "अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें"; देश मे... नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-... भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी ल... Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; ...

अब कार में भी हेलमेट जरूरी! आगरा में कार मालिक का कटा ‘बिना हेलमेट’ का चालान, ड्राइवर ने दिखाई विरोध की अनोखी तरकीब

उत्तर प्रदेश के आगरा में यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ लोगों को हैरान कर दिया है. बल्कि, यातायात व्यवस्था और ई-चालान सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोहामंडी क्षेत्र के रहने वाले और पेशे से टीचर गुलशन केन की कार का चालान हेलमेट न लगाने के नाम पर कर दिया गया, जिसे देखकर टीचर दंग रह गए.

दरअसल, 26 नवंबर को गुलशन केन का ‘टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट न पहनने’ (Driving two-wheeler without helmet) के नाम पर कार का चालान काट दिया गया. फिर जब उन्हें इस चालान की जानकारी मिली तो उन्होंने सिस्टम के इस त्रुटिपूर्ण व्यवहार (faulty behavior) का विरोध करने का एक अनोखा तरीका अपनाया. बार-बार गलत चालान से बचने और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए उन्होंने अब कार चलाते समय भी हेलमेट पहनना शुरू कर दिया.

गुलशन केन का हेलमेट पहनकर कार चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में चालक ने कहा कि जब उनकी कार का चालान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने के नाम पर हो रहा है तो वह अब भविष्य में ऐसे गलत चालानों से बचने के लिए हेलमेट लगाकर ही कार चलाएंगे. अब ये मामला आगरा में चर्चा का विषय बना गया है.

लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर ई-चालान सिस्टम में ऐसी चूक कैसे हो सकती है, जहां चार पहिया वाहन का चालान दोपहिया वाहन के नियम के तहत कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने इसे अधिकारियों की लापरवाही और तकनीकी खामी बताते हुए यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. यह घटना न सिर्फ एक हास्यास्पद स्थिति पैदा करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि ई-चालान प्रणाली में सत्यापन और सटीकता (verification and accuracy) की कितनी सख्त जरूरत है. ताकि आम जनता को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े.