Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सिर्फ तेल नहीं, अब एल्यूमिनियम और खाद भी होंगे महंगे! ईरान-इजरायल जंग से मचेगा ग्लोबल हाहाकार; आपकी ... ईरान युद्ध से भारत के 'स्मार्टफोन मिशन' को झटका! अरबों के निर्यात पर मंडराया संकट; Apple और Samsung ... Samudrik Shastra: पैरों के तलवों से जानें अपना भविष्य, ये चिह्न देते हैं राजा जैसी जिंदगी का संकेत; ... शीशे सा चमकेगा चेहरा और मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी! आज ही शुरू करें 'Rainbow Diet', जानें इसे फॉलो क... Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त...

अंबाला में पुलिस ने की कार्रवाई, जुआ खेल रहे जुआरियों को पैसों सहित लिया हिरासत में

अंबाला : अंबाला में फैल रहे अवैध होटल व्यवसाय, ढाबों पर पिलाई जाने वाली अवैध शराब, बिना नंबर के चलने वाले वाहनों सहित अवैध रूप से चल रहे जुओं के अड्डों पर थाना पड़ाव पुलिस ने अपने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर छापामारी अभियान चलाया। थाना के अंतर्गत पनप रहे लाल कुर्ती बाजार इलाके में बने होटल में रुकने वाले यात्रियों की प्रॉपर आईडी, संदिग्ध ठहरने वाले लोगों की पहचान के लिए जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

थाना पड़ाव के SHO धर्मवीर सैनी ने बताया कि अपने उच्च अधिकारी को देश पर हुए पिछले दो दिनों से अपने इलाके में अवैध गतिविधियां रोकने के लिए कांबिंग अभियान चला रहे हैं, जिसमें अवैध जुए के अड्डों, बिना परमिट ढाबों पर पिलाई जाने वाली अवैध शराब बंद करने, होटल में बिना ID रुकने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए चेकिंग अभियान चलाया है। इस अभियान में उन्हें ऐसा कोई संदेश व्यक्ति नहीं पाया गया है लेकिन उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि किसी ऐसे व्यक्ति का पता चले तो वह उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

धर्मवीर ने बताया कि इसी के साथ-साथ छावनी बस अड्डे के साथ बिकने वाली कोल्डरिंग की गुणवत्ता के साथ-साथ अवैध तरीके से बिना नंबर के वाहनों की चेकिंग भी की गई। उनका कहना है कि उन्होंने इस चेकिंग के दौरान एक जुए के अड्डे पर छापा मारा जहां कुछ लोगों को जुए के पैसे के साथ हिरासत में लिया है। धर्मवीर का कहना है कि यदि आगे भी इस प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधियां मिलेगी तो उसे पर भी कड़ा एक्शन लेंगे।