Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान... Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं... Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का ल... Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा... सावधान! सरगुजा में 'बारूद' के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्... छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों ... Chhattisgarh Assembly: अलसी बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाई जांच ... Chhattisgarh Assembly: अलसी बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाई जांच ... महुआ बीनने वाले हाथों में अब होगी 'कलम'! सुकमा कलेक्टर की इस जादुई पहल ने बदल दी बस्तर की तस्वीर; नक... गैस माफिया पर महा-एक्शन! भोपाल में कालाबाजारी करते पकड़े गए 24 सिलेंडर; व्यवसायिक ठिकानों पर छापेमार...

स्टडी वीजा पर रूस गया था करनाल का युवक… एजेंट ने पैसों का लालच देकर रूस-युक्रेन युद्ध में धकेला, अब डेढ़ माह से…

करनाल : हरियाणा के घरौंडा के चोरा निवासी अनुज स्टडी वीजा पर रूस गया था। उसके बाद एजेंट ने उसे 52 लाख रुपये का लालच देकर रूस युक्रेन युद्ध में धकेल दिया। उसका परिवार से पिछले डेढ़ महीने से कोई बात नहीं हुई है। अब परिजन सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि अनुज को वापस भारत लाया जाए।

6 लाख में स्टडी वीजा पर भेजा था रूस

भाई अर्जुन ने बताया कि परिवार ने एजेंट से बात करके 6 लाख रुपये में अनुज को स्टडी वीजा पर रूस भेजा था। वहां पढ़ने के साथ-साथ उसे एक जिम में काम भी मिल गया था। उन्हें उम्मीद थी कि अब घर की आर्थिक हालत में सुधार होगा। इसी दौरान वहां के अन्य एजेंट ने अनुज सहित अन्य भारतीय छात्रों को 52 लाख रुपये का लालच देकर रूसी सेना में भेजने का लालच दिया। इसके बाद रूसी सेना ने अनुज को हथियार दे दिए और रूस युक्रेन युद्ध में भेज दिया। पहले अनुज की परिवार के साथ बात होती रहती थी, लेकिन अब एक महीने से परिवार से कोई बात नहीं हुई।