उत्तर प्रदेश में नौकरियों की बहार! 44,000 से अधिक सरकारी नौकरियां जल्द, आवेदन की प्रक्रिया और ज़रूरी योग्यता जानें
UP Govt Jobs 2025: यूपी में जल्द ही बंपर सरकारी नौकरियां निकलने वाली हैं. ये वैकेंसी यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से निकाली जाएगी. इसमें लेखपाल, तकनीकी सेवा और जूनियर असिस्टेंट सहित कई पोस्ट हैं. इसके लिए आयोग जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. अप्लाई आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में करना होगा. आइए जानते हैं कि इस वैकेंसी के लिए कौन अप्लाई कर सकते हैं.
यूपी पीईटी 2025 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. नतीजे कल, 5 दिसंबर को जारी किए गए. इस परीक्षा का आयोजन ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के पदों पर भर्तियों के लिए योग्यता के रूप में किया जाता है. एग्जाम राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 6 और 7 सितंबर 2025 को किया गया था. परीक्षा राज्य भर के लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे. एग्जाम में सफल अभ्यर्थी आयोग की ओर से निकाली जाने वाली 44 हजार से अधिक वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकेंगे.
UPSSSC PET Result 2025 How to Check: कैसे चेक करें यूपी पीईटी रिजल्ट 2025?
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए यूपी पीईटी रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें.
- स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें.
UP Sarkari Naukri 2025: जल्द आएंगी 44 हजार से अधिक नौकरियां
पीईटी के जरिए आयोग 44 हजार से अधिक पोस्ट के लिए जल्द ही वैकेंसी निकालेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोग ने 44778 पदों पर भर्तियों का प्रस्ताव शासन को भेजा है. इन पदों में लेखपाल के 7994, तकनीकी सेवा के 5431, जूनियर असिस्टेंट के 4582, अधिशाषी अधिकारी के कुल 320 पोस्ट के लिए आयोग को प्रस्ताव मिला है. वहीं मत्स्य अधिकारी के 105, फार्मासिस्ट के 397स कंपाउंडर के 560 आबकारी कांस्टेबल के 564 सहित कई पद 44 हजार से अधिक की वैकेंसी में शामिल हैं. इन पदों के लिए पीईटी 2025 परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी ही आवेदन के योग्य होंगे.