Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रयोगशाला में विकसित रीढ़ ठीक होने में सक्षम Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... गुणवत्ता के लिए ऑथेंटिसिटी लेबल बनेः नरेंद्र मोदी बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने का दिया आश्वासन यह मामला हमेशा के लिए नहीं चल सकता

क्या हो गया पंजाब को? सड़क पर पड़ी थी दुल्हन के मां-बाप की ला+शें…और लोग कर रहे थे ये शर्मनाक काम

फतेहगढ़ साहिब : लुधियाना से विवाह समारोह के दौरान बेटी की डोली छोड़कर सरहिंद वापस लौटते समय ढंडारी के पास ट्राले से कार की टक्कर में हुए दर्दनाक हादसे में दुल्हन के माता-पिता सहित 3 लोगों की मौत हो गई।

इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जहां इस खबर ने पूरे पंजाब को हिला कर रख दिया, वहीं हादसे के बाद कुछ लालची लोगों ने मौके का फायदा उठाकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। हादसे वाली जगह पर मौजूद कुछ लोगों ने मृतकों के शरीर से गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी करके बेहद शर्मनाक हरकत की।

हादसे वाली जगह से लोगों ने मृतकों के गले से हार, अंगूठियां, कड़े, एक एप्पल घड़ी, कुल मिलाकर 15 तोला सोना, 3 लाख रुपये नकद, और शादी में मिले करीब 2 लाख रुपये के शगुन तक चुरा लिए। इस अमानवीय कृत्य ने पूरे क्षेत्र में गुस्से और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।