Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... सब बिक रहा है तो यूपीआई कब तक फ्री रहेगा घर वापस जा रहे इंसान को निगल गया अजगर, "राष्ट्रीय खबर" की रिपोर्ट, देखें वीडियो कर्नाटक में एसआईआर की खामियों की तरफ चर्चा प्रारंभ हुई

पलामू में लाखों का डोडा जब्त, यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार

पलामूः जिला पुलिस ने अफीम तस्कर को खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि उनके पास से एक क्विंटल 1 किलो 870 ग्राम डोडा को जब्त किया है. जब्त डोडा रांची के बुंडू के चक से खरीदी गई थी और उत्तर प्रदेश के बरेली ले जाई जा रही थी.

दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध डोडा की तस्करी होने वाली है. इसी सूचना के आलोक के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा के इलाके में पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया गया. सर्च अभियान के क्रम में एक कार को रोका गया. शुरुआत में कार भागने की कोशिश कर रही थी लेकिन पुलिस के सख्ती के बाद कर रुक गई. कार से उतरकर तस्कर भागने की कोशिश कर रहे लेकिन मौके पर एएसआई सुजीत कुमार पांडेय एवं पंकज कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने दो तस्करों को पकड़ लिया. पकड़े गए तस्कर मोहम्मद चांद एवं जीशान उत्तर प्रदेश के बरेली के पुराना शहर के रहने वाले हैं.

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद चांद का करीबी रिश्तेदार तस्करी का मास्टर माइंड है. गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने डोडा बरामद किया है जबकि नेटवर्क के बारे में जानकारी भी मिली. गिरफ्तार तस्करों ने 1400 से 1500 सौ रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा था. उत्तर प्रदेश में जाने के बाद यह 7 से 8 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाना था. पुलिस की कार्रवाई में डीएसपी राजीव रंजन थाना प्रभारी लालजी, सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे.