Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांच के विशाल भंडार से अंतरिक्ष की प्रतिक्रिया की पुष्टि हुई करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं

साइक्लोन दितवाह पड़ा कमजोर, 3 दिनों बाद छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सर्दी

रायपुर: श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद साइक्लोन दितवाह अब कमजोर पड़ने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक आज की स्थिति में डीप डिप्रेशन के रूप में उत्तर तमिलनाडु, दक्षिण कोस्टल आंध्र प्रदेश के तट के अंदर बना हुआ है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक बताते हैं कि अगले 24 घंटे में साइक्लोन वीक होकर डिप्रेशन के रूप में तब्दील हो जाएगा. साइक्लोन दितवाह की वजह से 2 दिनों तक मध्य और दक्षिण में हल्के बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

साइक्लोन दितवाह पड़ा कमजोर

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. जिसके बाद फिर एक बार न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. मौसम विभाग का कहना है कि आज की स्थिति में सबसे कम न्यूनतम तापमान उत्तर छत्तीसगढ़ में 10 डिग्री दर्ज की गई. मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री दर्ज किया गया.

साइक्लोन दितवाह वीक होकर डीप डिप्रेशन के रूप में उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण कोस्टल आंध्रप्रदेश के तट के अंदर स्थित है. अगले 24 घंटे में साइक्लोन वीक होकर डिप्रेशन के रूप में तब्दील होने की संभावना है. साइक्लोन का असर छत्तीसगढ़ की मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे की संभावना है. साइक्लोन के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के साथ ही पूर्वी इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही एक दो स्थानों पर हल्की सी वर्षा होने की संभावना है: गायत्री कांचीभोटला, मौसम वैज्ञानिक, रायपुर

कई जिलों में बदेलगा मौसम का मिजाज

साइक्लोन दितवाह का उत्तर छत्तीसगढ़ में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा. पूर्वी इलाकों में जैसे जशपुर से लेकर रायगढ़, महासमुंद और बलौदा बाजार, गरियाबंद और बस्तर जैसी जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है. इसका असर दो दिनों तक दिनों तक रहने की संभावना है. बुधवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

गिरेगा तापमान, बढ़ेगी मुसीबत

3 दिन के बाद छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे के दौरान 3 से लेकर 4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान उत्तर छत्तीसगढ़ में 10 से 11 डिग्री के आसपास है. मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री दर्ज किया गया. पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास है.

बड़े शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

रायपुर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री
माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री
बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री
पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री
अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री
जगदलपुर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री
दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री
राजनादगांव का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री
रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया