Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Utkarsh Yojana Fraud: जशपुर में फर्जी आय प्रमाण पत्र का खुलासा; उत्कर्ष योजना का लाभ लेने वाले शिक्ष... Mahasamund Accident: NH-53 पर दर्दनाक हादसा; ट्रक की चपेट में आने से पुलिस हवलदार की मौके पर मौत High Court on Raipur Oxyzone: ऑक्सीजोन में थाना निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त; पेड़ बचाने और 'कंपनसेटरी प... Surguja MLA vs Tehsildar Dispute: पेरोल के लिए 'शोध क्षमता प्रमाण पत्र' बना विवाद की जड़? जानें पूरा... Yoga Camp in Manendragarh: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने योग शिविर में लिया भाग; स्वस्थ ज... Road Struggle in Bijapur: बस्तर का कोत्तापल्ली गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं को मोहताज; ग्रामीणों ने सर... Jashpur Police Action: ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी; जशपुर में 3 आरक्षक बर्खास्त, 2 को कठोर दंड Forest Rights Act Chhattisgarh: वन अधिकार अधिनियम पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का राष्ट्रपति को... Dhamtari News: कुरुद के रामसागर तालाब में नहावन के दौरान डूबा युवक; 48 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव RIMS Ranchi News: रिम्स में 5 वर्षीय बच्ची की सफल ओपन हार्ट सर्जरी; डॉक्टरों की टीम ने दी नई जिंदगी

“हेमंत सोरेन ने झारखंड के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिख दिया”, इरफान अंसारी बोले- BJP को महागठबंधन सरकार से सीख लेनी चाहिए

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि महागठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिख दिया। राज्य गठन के बाद अब तक की सबसे बड़ी नियुक्ति प्रक्रिया ने लाखों परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। यह सरकार की युवा शक्ति के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट और सशक्त प्रमाण है।

“यह नियुक्ति श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी”
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय समारोह में 8792 नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह अवसर न केवल ऐतिहासिक रहा, बल्कि झारखंड की नौजवान पीढ़ी के सपनों को पंख देने वाला भी बना। डॉ. अंसारी ने कहा आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी देकर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। डॉ अंसारी ने बताया कि केवल इसी वर्ष 16,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, 8,000 लोगों को गैर-सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, पिछले कुछ वर्षों में सरकारी व निजी-दोनों क्षेत्रों में हजारों युवाओं को रोजगार से जोड़ने की सार्थक पहल की गई है। यह नियुक्ति श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी। डॉ अंसारी ने कहा कि झारखंड की कई गरीब बेटियों ने भावुक होकर कहा मइया सम्मान के पैसों से पढ़-लिखकर आज हम जेपीएससी पास हुए हैं। यह योजना गरीब व पिछड़े वर्ग की बेटियों को सशक्त बनाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने वाली एक क्रांतिकारी पहल साबित हुई है।

“विपक्ष को भी काम की राजनीति से सीख लेनी चाहिए”
डॉ अंसारी ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करते हुए आज 22 डेंटल डॉक्टरों को भी नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इससे ग्रामीण से शहरी सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अत्यधिक मदद मिलेगी। डॉ. अंसारी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इतिहास रचने वाली इस नियुक्ति प्रक्रिया ने साफ कर दिया कि काम बोलता है। विपक्ष को भी काम की राजनीति से सीख लेनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी को चाहिए कि वह बेवजह की आलोचना छोड़कर युवा रोजगार, शिक्षा, विकास और जनभावना पर रचनात्मक द्दष्टिकोण अपनाए। लगातार नकारात्मक राजनीति किसी भी पार्टी को मजबूत नहीं बनाती। इस नियुक्ति प्रक्रिया से बीजेपी को सीख लेकर सकारात्मक राजनीति की ओर बढ़ना चाहिए। स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर नौजवानों और झारखंड की जनता की दुआएं पूरी तरह राज्य सरकार के साथ रहीं।