Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Israel-Iran War: एक्शन में PM Modi, CCS की बैठक के बाद UAE और इजराइल से की बात Greater Noida Accident: खुले नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर टिल्लू उर्फ प्रिंस हत्याकांड: दिल्ली-मुंबई हाईवे पर 90 मीटर क्षेत्र में खुदाई, बड़ा खुलासा जल्द इजराइल का भीषण हमला: ईरान का 'गांधी अस्पताल' बना खंडहर, तबाही का खौफनाक Video आया सामने Ravi Yoga 2026: आज बन रहा है दुर्लभ रवि योग, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत खंडवा: मुनि श्री विशोधसागर जी का संदेश— 'आचरण ही पूजनीय है, सुविधाओं के पीछे भागकर संस्कार न भूलें' एआई अब सेकंडों में पढ़ेगा ब्रेन एमआरआई हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत प्रधानमंत्री मोदी ने परिजनों को दो दो लाख देने का किया एलान मोदी की विदेश नीति से भारत को नुकसानः रमेश

घर के बाहर खेल रहे मासूम को उठा ले गए भेड़िए, दौड़े-दौड़े पहुंचे परिजन, लेकिन तब तक हो चुकी थी देर

उत्तर प्रदेश के बहराइच में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को भेड़िए उठाकर गन्ने के खेत में ले गए। इसके बाद भेड़िओं ने मासूम को बुरी तरह चबाया।

मासूम को उठा कर गन्ने के खेत में ले गए भेड़िए
मामला जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र इलाके का है। बताया जा रहा है कि 5 वर्षीय मासूम बच्चा घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान अचानक दो भेड़िए आए और मासूम को उठा कर गन्ने के खेत में ले गए। सूचना मिलते ही परिजन दौड़े -दौड़े गन्ने के खेत पहुंचे, लेकिन जब तक भेड़ियों ने मासूम के दोनों हाथों को चबा डाला था। परिजनों को देखकर भेड़िए बच्चे को वहीं छोड़ कर भाग गए। आनन-फानन में मासूम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

बच्चों के दोनों हाथों को भेड़ियों ने खा लिया
डॉक्टर का कहना है कि बच्चों के दोनों हाथों को भेड़ियों ने खा लिया है। वहीं शरीर पर भी गहरे जख्म के निशान हैं जिसके बाद स्थिति गंभीर देखते हुए मासूम को लखनऊ रेफर किया गया है।