Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

युवक को जबरन टीका लगाने से हुई मौत के मामले में 2 गिरफ्तार, हो सकते हैं खुलासे

तरनतारन: बीते दिनों मोहल्ला नानकसर में एक युवक को जबरन टीका लगाने के दौरान उसकी मौत हो गई थी, इसके संबंध में परिवार के सदस्यों द्वारा पुलिस कार्रवाई पर संतुष्ट न होते हुए सड़क पर धरना लगा दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए जहां 4 व्यक्तियों को नामजद कर लिया है वहीं 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनका पुलिस द्वारा रिमांड हासिल करते हुए आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है। इसमें कुछ और भी खुलासे हो सकते हैं।

जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सिटी राजेश कक्कड़ ने बताया कि विजय कुमार पुत्र बाऊ राम निवासी गली मिहर सिंह वाली मोहल्ला नानकसर, तरनतारन के बयानों के अनुसार उसके बेटे अबे कुमार उर्फ ​​अभि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

डी.एस.पी. ने बताया कि उसके पिता द्वारा आरोप लगाए गए थे कि बाऊ नामक व्यक्ति निवासी गली पुतने वाली के अलावा मलकीत सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी गांव डालेके, निशान सिंह उर्फ पुष्पा पुत्र बाबू राम निवासी गांव मान चक्क और नवप्रीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी मोहल्ला नानकसर तरनतारन द्वारा उसके बेटे अबे कुमार को नशे का टीका लगा दिया गया था जिससे उसकी मौत हो गई।

डी.एस.पी. राजेश कक्कड़ ने बताया कि थाना सिटी में इस संबंध में उक्त चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जबकि मलकीत सिंह पुत्र शमशेर सिंह और निशान सिंह पुत्र बाबू राम को गिरफ्तार करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।