Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रोजेक्ट मेघालय और विजय सरकार के खिलाफ साजिश जंतर मंतर के आंदोलन को मिला ढेर सारा समर्थन सेनेगल में गीतों के साथ शिकार की प्रथा, देखें वीडियो Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर Delhi Kanjhawala Case: कंझावला में खौफनाक वारदात, तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार को कई बार कुचला

सावधान! हरियाणा में चलेगी शीतलहर: आज और कल छाएंगे बादल…जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

 हरियाणा में मौसम एकदम ठंडा हो गया है। दो दिन बाद यानि 1 दिसंबर से धुंध और ठंड दोनों बढ़ सकते हैं। वहीं आज और कल बादल छाए रहेंगे और 1 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से नमी बढ़ सकती है। इससे धुंध बढ़ेगी और शीतलहर चलेगी। प्रदेश में मौसम 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।

हरियाणा में सुबह-शाम ठंड का असर जारी है। हालांकि 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में कल की तुलना में 1.1°C की वृद्धि हुई है। दक्षिण हरियाणा के जिलों में दो दिन तक गहरे कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में धुंध का असर

मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों में धुंध का असर सबसे ज्यादा रहेगा, उनमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, भिवानी, चरखीदादरी, झज्जर और रोहतक शामिल हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में मौसम 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।