Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

BJP विधायक कृष्ण कुमार पर लगा बड़ा आरोप! नवनिर्वाचित विधायक पर मारपीट का केस दर्ज, बिहार की राजनीति में हलचल

पूर्णियां जिले के बनमनखी विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कृष्ण कुमार ऋषि के खिलाफ एक युवक ने थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया है. युवक ने विधायक और उनके अंगरक्षक के खिलाफ बनमनखी थाने में आवेदन दिया है. घटना के संबंध में रामनगर फरसाही पंचायत वार्ड-8 के रहने वाले संजीव कुमार ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि 27 नवंबर 2025 को रात साढ़े 8 बजे हनुमान नगर मनोज मिल के पास पक्की रोड के बगल में मोटरसाइकिल लगाकर अपने कर्मी से बातचीत कर रहे थे.

इसी बीच बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि जीवछपुर की ओर जा रहे थे. वही गाड़ी पास आने पर विधायक ने उससे उसका नाम पता पूछा, फिर विधायक के कहने पर अंगरक्षक ने उसके साथ गाली गलौच की. जब उसने गालीगलौज का विरोध किया, तब विधायक के आदेश पर उनके दोनों अंगरक्षक उसके साथ मारपीट करने लगे.

दोनों तरफ से शिकायत के बाद होगी कार्रवाई

दोनों मारपीट करते हुए जमीन पर गिराकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. इसका इलाज उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी जाकर कराया. वहीं पूरी घटना से विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने इंकार किया है. उन्होंने बताया कि जब वे रास्ते से गुजर रहे थे तभी सड़क किनारे मोटरसाइकिल लगाकर खड़े संजीव कुमार ने उन्हें जातिसूचक शब्द से पुकारा.

जब उसे समझाने का प्रयास किया तो वह अंगरक्षक से उलझ गया. फिर धक्का-मुक्की शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों के पहल पर झगड़े को छुड़ाया गया.घटना के संबंध में बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से थाना में आवेदन दिया गया है, जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी.

पहले दर्ज हो चुके हैं क्रिमिनल केस

49 साल के विधायक ऋषि, नीतीश कुमार की अगुवाई वाली कैबिनेट में बिहार के पर्यटन मंत्री भी रह चुके हैं. ऋषि के एफिडेविट के मुताबिक, उन पर अभी तक कोई क्रिमिनल केस नहीं चल रहा है, जबकि 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान उनके खिलाफ दो क्रिमिनल केस और 2015 के विधानसभा चुनावों के दौरान छह क्रिमिनल केस दर्ज किए गए थे.