Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramgarh Sadar Hospital Fire: रामगढ़ सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में लगी भीषण आग; AC ब्लास्ट के बाद म... Agriculture News: साहिबगंज के किसानों के लिए राहत भरी खबर; मानसून सक्रिय, धान बीज वितरण और सुखाड़ से... Constitution Murder Day: बोकारो में बीजेपी ने मनाया 'संविधान हत्या दिवस'; बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस... Palamu News: पोखराहा में पुलिस चेकपोस्ट तोड़ने के मामले में 34 नामजद और 125 अज्ञात पर FIR; JLKM नेता ... Bokaro Sadar Hospital Strike: बोकारो सदर अस्पताल में सफाई कर्मियों की हड़ताल; गंदगी के अंबार से मरीजो... Communal Harmony in Dhanbad: कोयरीबांध की गंगा-जमुनी तहजीब; जहां मुहर्रम के अखाड़े में हिंदू-मुस्लिम... Suspicious Death in Dumka: झारखंड-बंगाल सीमा पर मिला महिला का शव; हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुट... RIMS Director Resignation: रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे पर घमासान; सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने... Akal Takht Summon: बेअदबी कानून संशोधन पर अकाल तख्त सख्त; पंजाब के 40 सिख विधायकों को किया तलब Hoshiarpur Crime News: उद्योगपति के घर बड़ी चोरी; लॉकर तोड़कर 2 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर उड़ा ले गए चो...

कांग्रेस नेता सपकाल का तीखा वार! बोले- CM देवेंद्र फडणवीस ‘महाराष्ट्र के गजनी’, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र में इस समय चुनावी हलचल बनी हुई है और यहां पर स्थानीय निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं. ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है और इस दौरान नेताओं पर हमले भी किए जा रहे हैं. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने राज्य के मुख्यमंत्री सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला करते हुए उन्हें ‘महाराष्ट्र का गजनी’ करार दे दिया.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सीएम देवेंद्र फडणवीस पर यह हमला उनके उस बयान को लेकर किया जिसमें उन्होंने कहा था कि साल 2014 से पहले महाराष्ट्र में विकास ही नहीं हुआ है. सपकाल ने कहा, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अब महाराष्ट्र के गजनी बन गए हैं. अब उन्हें पिछली बातें याद ही नहीं रहती हैं. महाराष्ट्र के नांदेड़ में वह कह रहे थे कि साल 2014 से पहले राज्य में कोई विकास कार्य ही नहीं हुआ है.”

उन्हें अब कुछ भी याद नहीं रहताः सपकाल

उन्होंने आगे कहा, “ऐसा लगता है कि उनको (देवेंद्र फडणवीस) अब कुछ भी याद ही नहीं है, इसलिए वह महाराष्ट्र के नए गजनी बन गए है.”

ऐसा नहीं है कि हर्षवर्धन सपकाल ने पहली बार किसी विपक्षी नेता के लिए गजनी शब्द का इस्तेमाल किया है. अप्रैल में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की ओर से फसल ऋण माफी से इनकार किए जाने के बाद विपक्षी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधन के नेता ‘गजनी सिंड्रोम’ से ग्रस्त हो गए हैं. तब विपक्षी दल ने बुवाई के मौसम से पहले किसानों के ऋण माफ करने की मांग की थी.

महाराष्ट्र में हो रहे स्थानीय निकाय

सपकाल ने तब कहा था कि विधानसभा चुनावों में किए गए वादों को लेकर सत्तारुढ़ महायुति के रुख में अचानक आए बदलाव’ से पता चलता है कि उनके नेता ‘गजनी सिंड्रोम’ से पीड़ित हैं. अपने हमले के दौरान कांग्रेस नेता ने आमिर खान की फिल्म गजनी का जिक्र कर रहे थे. यह फिल्म साल 2008 में आई थी. फिल्म का नायक पुरानी बातें भूल जाता था.

महाराष्ट्र में अभी ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं. राज्य के 246 नगर पालिका परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए वोट 2 दिसंबर को डाले जाएंगे और उसके बाद राज्य भर में 336 पंचायत समितियों, 32 जिला परिषदों और 29 नगर निगमों के चुनाव कराए जाएंगे.

लेकिन इसके लिए अभी तक चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. कोर्ट के आदेश के बाद महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया 31 जनवरी तक पूरी की जानी है.