Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग... Kawardha News: हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी, भगवान का चांदी का मुकुट ले उड़े चोर, भक्तों में भारी आक्र... Kawardha News: दिल्ली से कोरबा जा रही कार हॉफ नदी में गिरी, ब्लैक स्पॉट के कारण लगातार हो रहे हादसे

बिहार में योगी मॉडल की एंट्री! सम्राट चौधरी का विजन- बुलडोजर से लेकर एंटी रोमियो स्क्वॉड तक, क्या यूपी की राह पर चलेगा बिहार?

बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नई सरकार अस्तित्व में आने के बाद ही पूरे तेवर में दिख रही है. इस बार सरकार बंपर जीत के साथ सत्ता में आई है. हालांकि नई सरकार में योगी मॉडल का असर शुरुआत से ही दिखने लगा है. पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने बुलडोजर और एंटी रोमिया स्क्वॉड के लिए खासतौर पर जानी जाती है. अब यही कवायद बिहार में शुरू होने जा रही है.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नई सरकार में राज्य के गृह मंत्री भी हैं. उन्हें पहली बार यह जिम्मेदारी मिली और कल मंगलवार को उन्होंने गृह विभाग का कार्यभार भी संभाल लिया. नई जिम्मेदारी के साथ ही सम्राट ने अपना विजन भी बता दिया कि उनके राज्य में स्कूलों और कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा. माफियाओं के खिलाफ कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी, नहीं सुधरे तो कोर्ट के आदेश के बाद उनके घरों पर बुलडोजर भी चलाए जाएंगे.

एंटी-रोमियो स्क्वॉड की होगी तैनाती

पटना में कल मंगलवार को गृह विभाग का कार्यभार संभालने के साथ ही सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल और कॉलेजों के आसपास स्पेशल पुलिस फोर्स तैनात किए जाएंगे. उन्होंने अपनी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा की प्राथमिकता पर कहा, “हम पिंक पेट्रोलिंग की तर्ज पर स्कूलों और कॉलेजों के बाहर एंटी-रोमियो स्क्वॉड की तैनाती करेंगे ताकि कोई भी हमारी बहनों और बेटियों के साथ छेड़खानी या किसी तरह से उत्पीड़न करने की हिम्मत न करे. यही नहीं छुट्टियों के दौरान भी स्पेशल पुलिस फोर्स भी निगरानी करेगा.”

पिंक पेट्रोलिंग कई राज्यों में पहले से ही चल रहे हैं और ये महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए कराई जाती हैं.

अपराध के खिलाफ ‘नो टॉलरेंस’

अपराधियों के खिलाफ सख्त तेवर दिखाते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराध के खिलाफ ‘नो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी. राज्य में अब तक करीब 400 माफियाओं की पहचान की जा चुकी है, जिनकी संपत्तियां कोर्ट के आदेश पर जब्त की जाएंगी.

उन्होंने योगी की बुलडोजर नीति का जिक्र करते हुए कहा, “कोर्ट के आदेश के अनुसार अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाएंगे.” उन्होंने यह भी कहा कि जेलों में सख्त निगरानी रखी जाएगी.

जेल में लागू की जाएगी सख्ती

जेल में सख्ती की बात करते हुए उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा, “जेल परिसर में मोबाइल फोन की अनधिकृत एंट्री पर पाबंदी लगाई जाएगी. यही नहीं डॉक्टरों की अनुमति के बिना कैदियों को बाहर का खाना नहीं मिलेगा.”

बिहार में चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था लगातार चुनावी मुद्दा बना हुआ था. कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य के नए गृह मंत्री ने बताया, “नीतीश कुमार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया है. हम इसे और मजबूत करने की कोशिश करेंगे.”

साइबर क्राइम पर भी लगेगा अंकुश

बढ़ते साइबर अपराध के खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि साइबर अपराध को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल या आपत्तिजनक कमेंट करने वालों के खिलाफ भी कड़े कदम उठाए जाएंगे.

संगठित अपराध को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में संगठित अपराध पर लगाम लगाने की कोशिश की जाएगी, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में सुशासन को और बेहतर किया जाएगा.