Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Railway Week 2026: रेल सप्ताह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेलकर्मी सम्मानित, मंडल रेल प्रबंधक ने प्र... Jharkhand Politics: झारखंड में SIR पर सियासत तेज, भाजपा की BLA के साथ बड़ी बैठक; कांग्रेस ने भी बनाय... World Homeopathy Day 2026: रांची के ये नामी MBBS और MD डॉक्टर क्यों करते हैं होम्योपैथी से इलाज? जान... IIM Ranchi Initiative: नक्सल प्रभावित बुड़िकाई गांव में जली शिक्षा की लौ, IIM रांची की पहल से 35 बच्... Jharkhand Weather Update: झारखंड में थमा बारिश का दौर, अब सताएगी गर्मी; सरायकेला में पारा सबसे हाई Election Commission: SIR को लेकर चुनाव आयोग सख्त, राज्यस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए गए ये कड़े ... Jharkhand News: झारखंड के जनजातीय भाषा विभाग में शिक्षकों का भारी टोटा, 40 साल से नहीं हुई एक भी नई ... Cyber Fraud Alert: रसोई गैस बुकिंग का मैसेज खाली कर सकता है आपका बैंक खाता! जानें गैस सब्सिडी के नाम... Durg News: दुर्ग में हनुमान मूर्ति हटाने पर भारी बवाल, हिंदू संगठनों ने सड़क पर उतरकर किया जोरदार वि... Bijapur News: इंद्रावती नेशनल पार्क में 'गांव चलो बस्ती चलो अभियान' का आगाज, ग्रामीणों तक पहुंचेगी स...

इंदौर में ठगों की शातिर चाल! सुनार को ‘इस Gold से रानी हार बना दो’ कहकर दिया चकमा, आधा किलो सोना लेकर हुए फरार

मध्य प्रदेश के इंदौर में ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां ठगों ने शहर के एक सुनार से लगभग आधा किलोग्राम सोना ठग लिया था. भंवरकुआं थाना पुलिस ने इस केस में तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को ऋषिकेश और जोधपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है.

पुलिस को बताया कि ठगी की पूरी योजना बहुत ही सुनियोजित तरीके से बनाई गई थी. आरोपियों ने सुनार से वाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और पांच रानी हार बनाने का ऑर्डर दिया. बातचीत के दौरान उन्होंने अपने आप को विश्वसनीय ग्राहक बताते हुए भरोसा जीता, जिसके बाद 15 नवंबर को उनमें से एक आरोपी दुकान पर पहुंचा और असली सोने के रानी हार लेकर चला गया.

नकली सोना देकर असली ले गए

आरोपी ने सुनार को नकली सोने जैसा दिखने वाला कच्चा माल पकड़ा दिया और मौके से फरार हो गया. जब बाद में सुनार को धोखे का एहसास हुआ, तो उसने तुरंत पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर भंवरकुआं थाने में मामला दर्ज किया गया. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की. मोबाइल लोकेशन की मदद से सबसे पहले पुलिस ने आरोपी संतोष को गिरफ्तार किया. पूछताछ में संतोष ने मुख्य आरोपी संजय सोनी का नाम बताया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया.

संजय की निशानदेही पर उसके साथी गौरव सोनी और नीरज सोनी को भी ऋषिकेश और जोधपुर से दबोच लिया गया. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ठगी के बाद आरोपियों ने कुछ आभूषणों को गला कर नई चेन तैयार कर ली थी, जबकि बाकी गहनों को जोधपुर के एक ठिकाने पर छिपाया गया था.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

पुलिस ने सभी आरोपियों से लगभग 50 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद कर लिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है. अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह विभिन्न राज्यों में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहा है. डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि सीसीटीवी स्कैनिंग और टीमवर्क की बदौलत पुलिस आरोपियों तक जल्द पहुंच सकी और सोना भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के ऑनलाइन और ऑफलाइन ठगी मॉड्यूल तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनसे निपटने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता और निगरानी बढ़ा रही है.