Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मारे जाने के बाद दिमागी विक्षिप्त होने का पता चला यूएसजीएस के वैज्ञानिकों की नजर अब किलाऊआ ज्वालामुखी पर स्पेन में सत्ता विरोधी आंदोलन जोर पकड़ता जा रहाहै फ्रांस में इजरायली सुरक्षा मंत्री बेन ग्विर पर प्रतिबंध Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... खसरे के प्रकोप से 500 से अधिक बच्चों की मौत Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... चुनाव की मांग को लेकर सर्बिया में विशाल रैली

Sidhi News: सीधी में सांसद जी के सामने फूटा महिला का गुस्सा, भरे मंच से पूछा- बिजली और सड़क का क्या हुआ?

सीधी : जन समस्या निवारण शिविर के दौरान एक बार फिर जनप्रतिनिधियों के वादों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर खुलकर सामने आ गया. बहरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत में आयोजित जन समस्या शिविर में उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब ग्राम छिहरा टोला की निवासी रानी प्रजापति ने खुले मंच से सांसद डॉ. राजेश मिश्रा से सीधे सवाल पूछ लिए.

रानी प्रजापति ने कहा “करीब 6 महीने पहले सांसद खुद उनके गांव पहुंचे थे और बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था. लेकिन आज तक ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं.”

महिला के सवाल पर सीधी सांसद का चेहरा उतरा

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे लोगों में भारी नाराजगी है. जन समस्या शिविर के दौरान रानी प्रजापति ने मंच पर अपनी बात रखनी शुरू की. महिला के सवाल से माहौल असहज हो गया. महिला के सवालों पर सीधी सांसद का चेहरा उतर गया. वह महिला को स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए. मौके पर वीडियो बना रहे व्यक्ति को भी उन्होंने डांटते हुए रोकने की कोशिश की.

सवाल पूछने पर महिला को दी नसीहत

सांसद और उनके साथियों ने महिला को सभ्यता से बोलने की नसीहत देते हुए बात को वहीं खत्म करने का प्रयास किया. इस घटना के बाद महिला के पति सुरेश प्रजापति ने भी नाराजगी जताई. उन्होंने बताया “उनकी पत्नी गांव की अन्य महिलाओं के साथ अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंची थी. उनके गांव में आज भी सड़क, बिजली और पानी जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं हैं, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जब उनकी पत्नी ने अपनी बात रखी तो उसे सुना नहीं गया, बल्कि डांटकर चुप करा दिया गया.”

सीधी सांसद ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भरे मंच पर हुए इस वाकये को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है. ऐसी घटना जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर रही है. वहीं पूरे मामले को सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने इसे प्रोपेगेंडा बताया है. उन्होंने कहा “कांग्रेस की वजह से यह सब हुआ है, ऐसा कुछ भी नहीं है. महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी, इसलिए मैंने कहा चुप हो जाओ, मैं अधिकारी से बात करूंगा.”