Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पॉश इलाके की कोठी में 'गंदा धंधा'! पुलिस की रेड में संचालिका और ग्राहक रंगे हाथों गिरफ्तार; हिरासत म... 15 साल का इंतजार और अब 'इंकलाब'! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए ... सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा 'एक्शन'! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अ... छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के स... Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त;... Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और स... भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग... गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलें... Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दा... Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव व...

दुकान में लगी भीषण आग, हर तरफ छाया धुएं का गुब्बार

लुधियाना : घुमार मंडी चौक के पास स्थित सड़क पर एक रैडीमेड बैग्स की दुकान में देर शाम अचानक भीषण आग भड़क उठी। जानकारी के मुताबिक आग करीब रात 9 बजे के आसपास लगी जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

दुकान मालिक के अनुसार आग लगते ही उसने तुरंत दमकल विभाग को कई बार फोन किए, परंतु दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचने में करीब 40 से 45 मिनट का समय लग गया। इसके कारण आग और ज्यादा फैल गई। बाद में दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब पौने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मालिक ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में बिजली विभाग द्वारा इलाके में तारें बदलने का काम चल रहा था जिससे उन्हें शक है कि हादसा उसी के चलते हुआ होगा। फिलहाल दुकान में हुए नुकसान का सही आकलन अभी नहीं किया जा सका है। दमकल विभाग और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।