Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
G Khan and Jasmine Akhtar Post: जी खान और जैस्मीन अख्तर ने क्यों लिखा 'Lock 17th March'? शादी की तस्... Petrol-Diesel Supply Update: क्या सच में गहराया है तेल संकट? पेट्रोल पंप मालिकों ने स्पष्ट की स्थिति... Punjab Entry Tax News: क्या पंजाब में हिमाचल की गाड़ियों पर लगेगा एंट्री टैक्स? बॉर्डर पर शुरू हुई नई... Punjab Border Alert: पंजाब के सभी एंट्री पॉइंट्स पर सख्त नाकाबंदी, तीन स्तरों पर पुलिस की तैनाती; बा... Ludhiana Crime: लुधियाना में 15-20 हथियारबंद बदमाशों ने मचाया उत्पात, तलवारें लहराकर की तोड़फोड़; सी... शर्मनाक: शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार, Blackmail कर पार की सारी हदें... Punjab Assembly Session 2026: पंजाब विधानसभा में गर्माया माहौल, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी झड़... Fuel Supply Update 2026: भारत में नहीं है पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी, तेल कंपनियों ने पैनिक बुकि... Ludhiana Crime News: संजय गांधी कॉलोनी में बदमाशों का हमला, तलवारें लहराकर गाड़ियों में की तोड़फोड़; सी... Badshah Tatiri Song Controversy: नहीं थम रहा 'टटीरी' गाने पर विवाद, शिकायतकर्ता सविता आर्या ने बादशा...

नाबालिग पर कबाड़ी का हमला! जबरन घुसकर की अश्लील हरकतें, बच्ची ने समझदारी से खुद को बचाया, बिजनौर में सनसनी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कबाड़ी ने एक घर में घुसकर नाबालिग लड़की से अश्लील हरकतें की. इस दौरान पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. किशोरी को अकेले पाकर आरोपी उसके घर में घुस आया था. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है. उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब हमारे बच्चे घर में भी सुरक्षित नहीं है.

जानकारी के अनुसार, मामला बिजनौर जिले के चांदपुर क्षेत्र के एक गांव का है. दरअसल, किशोरी घर पर अकेली थी. उसकी मां अपने बेटे के साथ जंगल में लकड़ियां लेने गई थी. इसी बीच एक कबाड़ी वहां से गुजर रही था. उसकी नजर किशोरी पर पड़ी. वह उसे देखकर अश्लील हरकतें करने लगा. इसके बाद आरोपी यहां-वहां देखकर उसके घर में घुस गया. यहां वह दोबारा आंगन में खड़े होकर लड़की को देखकर अश्लील करते हुए गंदे-गंदे इशारे करने लगा.

आरोपी ने घर में घुसकर की अश्लील हरकतें

आपत्तिजनक हरकतें देखकर किशोरी काफी डर गई थी. उन्होंने इस दौरान खुद को कमरे में बंद कर लिया. काफी देर तक वह बाहर नहीं आई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मां के घर लौटने के बाद बेटी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी. इसके बाद पास लगे CCTV फुटेज की जांच की गई, जिसमें आरोपी अश्लील हरकतें करते हुए नजर आया. किशोरी मां की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली. आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें का मुकदमा दर्ज किया गया है.

कबाड़ी की तलाश में पुलिस

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुट गई हैं. वहीं, घटना से लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है. स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि वह आगे किसी के युवती के साथ या फिर बच्ची के साथ कुछ भी करने से पहले हजार बार सोचे.