Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जिम के बाहर बदमाशों ने किया हमला; ... Wife Murder Case: पति ने की पहली पत्नी की हत्या, दूसरी को किया अधमरा; घरेलू विवाद में खूनी संघर्ष, आ... Haryana Hospital OPD Timing: हरियाणा में 16 अप्रैल से लागू होगा ओपीडी का नया समय, अगले 6 महीनों के ल... Jharkhand Assembly: रामनवमी में डीजे पर पाबंदी का विरोध, विधानसभा में बीजेपी का हंगामा; जय श्रीराम क... Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 21 मार्च तक बदलेगा ... Ramgarh Ramnavami 2026: रामगढ़ की सड़कों पर निकला ऐतिहासिक मंगला जुलूस, अखाड़ों ने दिखाए शौर्य के कर... High Court Warning: संवैधानिक संस्थाओं में नियुक्तियों पर हाईकोर्ट सख्त, 4 साल की निष्क्रियता पर मां... धनबाद में 'ऑपरेशन स्प्रिट'! तेल टैंकर के अंदर का नजारा देख उड़े अधिकारियों के होश; 24 हजार लीटर स्प्... Security Review: ईद, रामनवमी और सरहुल पर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP ने की समीक्षा बैठक; मुख्यमंत्री आज ... Chatra Crime News: चतरा में अवैध शराब की फैक्ट्री सील, भारी मात्रा में स्पिरिट और रैपर बरामद; बिहार ...

Video of the Day: दुल्हन ने बाइक से किया ग्रांड एंट्री, रोड पर निकली तो देखते रह गए लोग, सोशल मीडिया पर मची धूम

दुल्हनें जब शादी का जोड़ा पहन लेती हैं तो आमतौर पर वह घर से बाहर भी नहीं निकलती हैं, मार्केट जाना तो दूर की बात है, पर क्या आपने कभी किसी ऐसी दुल्हन को देखा है, जो शादी का जोड़ा पहने रोड पर फर्राटे से बाइक चला रही हो? जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को अचंभित कर दिया है. दरअसल, इस वीडियो में एक दुल्हन शादी का जोड़ा पहने सड़क पर स्पोर्ट्स बाइक चलाती नजर आती है. रोड से गुजरने वाले लोग भी उसे देखकर हैरान हैं कि भला इस दुल्हन को क्या हुआ, जो वो शादी के जोड़े में इस तरह बाइक चला रही है.

वीडियो की शुरुआत एक चमचमाती स्पोर्ट्स बाइक से होती है, जिस पर दुल्हन बैठी दिखाई देती है. लाल जोड़ा, हाथों में चूड़ा और उसके चेहरे पर एकदम कॉन्फिडेंट राइडर जैसी शान नजर आती है. दुल्हन सड़क पर उतरते ही बाइक को इतनी स्मूद तरीके से संभालती है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं. कुछ लोग मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बनाने लगते हैं तो कुछ पीछे मुड़-मुड़कर हैरानी भरी निगाहों से देखते हैं. ये पूरा सीन किसी फिल्म की तरह लगता है, क्योंकि फिल्मों में अक्सर ऐसे सीन देखने को मिल जाते हैं, पर असल जिंदगी में बमुश्किल ही ऐसा कुछ देखने को मिलता है कि दुल्हन बाइक लेकर रोड पर निकल पड़े.

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर itztuba44 नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 मिलियन यानी 30 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 81 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख कोई कह रहा है कि ‘गजब की दुल्हन है, शादी के दिन भी राइडिंग नहीं छोड़ी’, तो किसी ने कहा कि ‘अगर ये ऐसे ही मंडप में जाएगी, तब रॉयल एंट्री होगी’. वहीं, एक यूजर ने कहा कि ‘दुल्हनें अब सिर्फ परंपराओं तक सीमित नहीं हैं बल्कि अपनी पहचान और जुनून को भी खुलकर जी रही हैं’, तो एक अन्य यूजर ने कहा कि ‘ये दुल्हन तो सोशल मीडिया पर सचमुच स्टार बन गई है’.

यहां देखें वीडियो