अबोहर: अबोहर के गांव हरिपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने तेजधार हथियारों से उसे मौत के घाट उतार दिया। वही घटना की सूचना मिलने के बाद खुइयां सरवर थाने की पुलिस पार्टी भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी डिप्रेशन का शिकार था, जिसके चलते उसने यह घटना की। फिलहाल कहा जा रहा है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।