Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्... Calcutta High Court: आरोपी की कमर में रस्सी बांधकर घुमाना मानवाधिकारों का उल्लंघन; कोर्ट ने पुलिस को... Pune Ketan Agarwal Murder Case: पुणे लोहागढ़ हत्याकांड में बड़ा खुलासा; विग पहनने की आदत से परेशान मं...

Alert के बीच शिव सेना नेता की बढ़ाई सुरक्षा, CCTV में कैद हुआ …

अमृतसर : शिव सेना टक्साली के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सुरी के निवास के बाहर स्थित रेलवे लाइनों में उनके घर की रेकी करने का समाचार सामने आया है। हिंदू नेता बृज मोहन सूरी ने उक्त सारे मामले संबंधी तुरंत ही पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दे ही है।

सूरी ने दावा करते कहा कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया है। विगत कई दिनों से मिल रही धमकियों के बीच पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था व चौकस कर दी है। सूरी ने कहा कि सी.सी.टी.वी. फुटेज में रेलवे लाइन के पास खड़े होकर घर की तरफ लगातार निगरानी करता एक व्यक्ति साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस के ऑला अधिकारियों को भी लिखित सूचना दे दी गई है।

सूरी ने दावा करते कहा कि संदिग्ध व्यक्ति लंबे समय तक रेलवे लाइन के पास ठहरा रहा। इसके बाद व्यक्ति एक पेड़ के पीछे जाकर झुककर सूरी निवास की ओर बार-बार देखता रहा। फुटेज में वो किसी के आते ही छुपने जैसा व्यवहार करता पाया गया और साथ ही शक होने पर तेजी से क्षेत्र से हटता दिखा। उन्होंने बताया कि उन्होंने सारी फुटेज व सारा मामला पुलिस के आला अधिकारियों व जांच एजैंसियों के ध्यान में ला दिया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बृज मोहन सूरी को यह धमकी मिली थी कि मिलिटैंट अमृतसर पहुंच चुके हैं और बम धमाका भी कर सकते हैं। अब सी.सी.टी.वी. में कैद संदिग्ध की गतिविधियों ने मामले को और संगीन बना दिया है।

बता दें कि वरिष्ठ हिंदू नेता सुधीर सूरी हत्याकांड के बाद से यह स्थान राष्ट्रीय स्तर पर हाई-प्रोफाइल और सुरक्षा-संवेदनशील रहा है। वहीं पता चला है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। संबंधित इलाके की पुलिस द्व‌ारा भी इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है और साथ ही पुलिस ने अपनी गश्त भी पूरे इलाके में बढ़ा दी है। सी.सी.टी.वी. फुटेज की बी जांच की जा रही है और संदिग्ध की मूवमेंट की डिजिटल ट्रैकिंग शुरू कर दी है।