Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ... Panna Crime News: जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला, कहा- एजुकेशन सिस्टम... Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए... Jantar Mantar Protest Update: पुलिस पर पथराव के बाद तनाव, CJP चीफ अभिजीत दिपके का बड़ा बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज: पेपर लीक और इस्तीफे की मांग को लेकर भारी हंगामा अफगानिस्तान में मानसून से आई आकस्मिक बाढ़ से तबाही एक लाख साठ हजार लोग देश छोड़कर भागे इजरायल की मदद करना अब डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ रहा होर्मुज जलडमरूमध्य से परिवहन में कमी आ गयी

सरकारी स्कीम में 2 लाख का फायदा! बिस्क रिस्क के होगी कमाई, जानें कितना करना होगा निवेश, सरकार ने दी गारंटी

अगर आप सुरक्षित और भरोसेमंद जगह पर अपनी मेहनत की कमाई निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं एक बेहतरीन विकल्प हैं. इन योजनाओं में सरकार की गारंटी होती है, इसलिए आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है. सभी उम्र के लोगों, बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों तक के लिए यहां अलग-अलग स्कीमें उपलब्ध हैं. इन्हीं में से एक है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम, जिसे लोग FD की तरह ही खोलते हैं. इसकी खासियत यह है कि इसमें ब्याज इतना आकर्षक है कि सिर्फ ब्याज के दम पर ही आप 2 लाख रुपये से ज्यादा कमा सकते हैं.

क्यों इतनी लोकप्रिय है ये Time Deposit स्कीम?

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश की अवधि के आधार पर ब्याज तय होता है. यह ब्याज सरकार की ओर से दिया जाता है, इसलिए इसमें किसी तरह का जोखिम नहीं होता. इस स्कीम में ब्याज दरें काफी प्रतिस्पर्धी हैं. एक साल के लिए 6.9%, दो साल के लिए 7%, तीन साल के लिए 7.1%, और सबसे ज्यादा 5 साल के निवेश पर 7.5%। यही वजह है कि अधिकतर लोग 5 साल वाली योजना चुनते हैं, क्योंकि इसमें रिटर्न सबसे शानदार मिलता है.

सिर्फ ब्याज से 2 लाख कैसे कमाते हैं?

अगर आप जानना चाहते हैं कि इसमें ब्याज से ही 2 लाख रुपये कैसे कमाए जा सकते हैं, तो इसका हिसाब बहुत आसान है. मान लीजिए आप 5 साल के लिए 5 लाख रुपये का टाइम डिपॉजिट खोलते हैं. इस पर आपको 7.5% सालाना ब्याज मिलेगा. पांच साल पूरे होने पर कुल ब्याज करीब 2,24,974 रुपये तक पहुंच जाता है, यानी आपकी मूल राशि 5 लाख के साथ ब्याज जोड़कर मैच्योरिटी पर सीधा 7,24,974 रुपये मिलेंगे. मतलब आपकी जेब में बिना किसी जोखिम के 2 लाख रुपये से ज्यादा की अतिरिक्त कमाई आ जाएगी.

सुरक्षित निवेश और टैक्स में भी बचत

यह स्कीम पूरी तरह जोखिम मुक्त है क्योंकि इसे सीधे भारत सरकार का समर्थन प्राप्त है. ब्याज हर साल आपके खाते में जोड़ा जाता है, जिससे आपका पैसा लगातार बढ़ता रहता है. सबसे अच्छी बात यह है कि 5 साल की टाइम डिपॉजिट चुनने पर आपको आयकर कानून की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है. यानी यह स्कीम आपको सुरक्षा, बेहतर रिटर्न और टैक्स बचत तीनों का कॉम्बो देती है.

कौन खोल सकता है यह खाता?

इस स्कीम में खाता खोलने के लिए कम से कम 1000 रुपये की जरूरत होती है, और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं रखी गई है. आप सिंगल या जॉइंट दोनों तरह का अकाउंट खुलवा सकते हैं. इसके अलावा 10 साल से ज्यादा उम्र का बच्चा भी अपने नाम से टाइम डिपॉजिट खाता खुलवा सकता है. खाता खोलना भी बिल्कुल आसान है बस अपने नजदीकी डाकघर में जाएं और कुछ साधारण दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी कर दें.