Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! हर स्कूल को मिलेंगे ₹2-2 करोड़; HCS अधिकारी लेंगे गोद, ज... Yamunanagar: युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को बनाया अपना पति, धूमधाम से संपन्न हुई शादी की रस्में; यमुनान... हरियाणा के बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! अब ट्रेन से मुफ्त में करें अयोध्या और वैष्णो देवी के दर्शन; सरक... सावधान! हरियाणा में प्लॉट खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में किया ... Cyber Fraud Alert: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए कनाडा भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, कजाकिस्तान में ... मेघालय में फिल्मी अंदाज में आरोपी को छुड़ाने की कोशिश! पुलिस की फायरिंग में एक युवक को लगी गोली; इला... अंबाला के ढाबों पर मंडराया संकट! कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से चूल्हे ठंडे; संचालकों की सरकार से गुह... Charkhi Dadri Crime: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट; चर... Rewari Crime News: रेवाड़ी में शादी समारोह के दौरान भारी बवाल, बनवारे में विवाद के बाद दो पक्षों में... Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बद...

कर्नाटक का सिरदर्द! सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को करना पड़ेगा और इंतजार, दिल्ली में हार पर मंथन के बीच फंसी कांग्रेस

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर खींचतान शुरू हो गई है. राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इसी बीच सूबे के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पहुंचे हैं. यहां उन्होंने बीते दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. इसके साथ ही वे आज कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सकते हैं.

सिद्धारमैया रविवार को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की थी. यह मुलाकात मुख्यमंत्री पद के बंटवारे के फार्मूले और लंबित कैबिनेट फेरबदल को लेकर हुई. हालांकि डीके शिवकुमार की मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं पर अभी भी असमंजस है.

सिद्धारमैया कैबिनेट विस्तार की मुहर लगवाने दिल्ली आए हैं. यह निर्णय उनकी कुर्सी की स्थिरता और डीके के इंतजार पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा. दरअसल, कर्नाटक में सरकार बनते वक़्त पहले सिद्धारमैया और फिर डीके शिवकुमार को सीएम बनाने का फार्मूला दिया गया था. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या बदलाव देखने को मिलता है.

सरकार बनाते समय हुआ था वादा!

कर्नाटक में जब कांग्रेस की सरकार बन रही थी. उस समय ऐसा वादा किया गया था कि सरकार बनते वक़्त पहले सिद्धारमैया और फिर डीके शिवकुमार को सीएम बनाया जाएगा. लेकिन ये अभी होगा या नहीं, इस पर असमंजस बना हुआ है. वहीं कर्नाटक कैबिनेट में बदलाव और कुछ नए नेताओं की एंट्री लंबे वक्त से लंबित है. सिद्धारमैया इसी सिलसिले में मुहर लगवाने दिल्ली आए हैं.

शिवकुमार ने क्या बोला?

प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अपने मुख्यमंत्री बनने को लेकर पत्ते नहीं खोल रहे हैं. उनका कहना है कि, राज्य में पार्टी दफ्तरों के शिलान्यास के लिए वो खरगे-राहुल से मिलने आये हैं. वो अध्यक्ष पद नहीं छोड़ने जा रहे, बाकी पार्टी के अनुशासित सिपाही की तरह उन्होंने काम किया है, करते रहेंगे.

ऐसे में अब लगता है कि, अगर सिद्धारमैया को कैबिनेट में फेरबदल की अनुमति आलाकमान दे देता है, तो फिर कुछ वक्त के लिए उनकी कुर्सी पर लटक रही तलवार हट जाएगी और डीके को कुछ और वक़्त इंतज़ार करना होगा.