Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

सर्दियों में जरूर बनाएं आंवला की खट्टी-मीठी लौंजी! गर्मियों में आम की, तो ठंड में इसकी है डिमांड, यहां जानें आसान रेसिपी

आंवला की अचार, मुरब्बा और चटनी तो आपने खाई ही होगी. लोग अलग-अलग डिशेज में खटास के लिए भी आंवला डालते हैं, लेकिन क्या आपने आंवला की खट्टी-मीठी लौंजी खाई है. जिस तरह से गर्मियों में आम के मौसम में कच्चे आम की लौंजी कमाल की स्वादिष्ट लगती है, ठीक उसी तरह से आंवला की लौंजी भी टेस्टी होती है. ये पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है, क्योंकि इसमें सौंफ, धनिया जैसे न्यूट्रिएंट्स रिच मसाले इस्तेमाल होते हैं तो वहीं गुड़ इसके स्वाद के साथ ही तासीर को बैलेंस करने का काम करता है. आप भी अपने घर में सबको आंवला की लौंजी बनाकर खिला सकते हैं.

आंवला न सिर्फ हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखता है, बल्कि ये बालों से लेकर त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है और हेयर केयर में तो पुराने समय से ड्राई आंवला यूज होता आ रहा है. हेल्थ लाइन के मुताबिक, आंवला (Indian Gooseberry) में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं. ये आपकी आंखों को हेल्दी रखने में हेल्पफुल है साथ ही हार्ट हेल्थ, शुगर लेवल कंट्रोल, लिवर को हेल्दी रखने जैसे कई फायदे करता है. चलिए जान लेते हैं आंवला की लौंजी की रेसिपी.

लौंजी बनाने के इनग्रेडिएंट्स

आपको चाहिए होंगे 250 ग्राम आंवला, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च 2 से 3, 1 चौथाई चम्मच हल्दी, तेल जरूरत के मुताबिक, एक चुटकी हींग, 2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच सौंफ, सरसों के दाने एक छोटा चम्मच, नमक स्वाद के मुताबिक. इसके अलावा आपको चाहिए होगा थोड़ा सा गुड़. अब जान लेते हैं लौंजी बनाने का तरीका.

लौंजी की रेसिपी

  • सबसे पहले आंवला को अच्छी तरह धोकर या तो मुलायम होने तक उबाल लें या फिर स्टीम में पका लें.
  • आंवला जब उबल जाएं तो इसे ठंडा होने दें और फिर इसकी गुठली को निकालकर आंवले को टुकड़ों में अलग करके थोड़ा सा मैश कर लें.
  • आंवला तैयार करने के बाद पैन में तेल गर्म करें और इसमें राई, जीरा, के साथ हरी मिर्च का तड़का लगा दें.
  • तड़का पूरी तरह चटक जाने के बाद धनिया पाउडर, सौंफ, सारे मसाले डालकर और नमक अच्छी तरह तब तक भूनें कि तेल अलग होने लगे.
  • भूने गए मसाले में उबले-मैश किए हुए आंवला डालकर चलाएं और कुछ देर तक इसे चलाते हुए भून लें. इसके बाद थोड़ा सा पानी एड करके ढककर पकने दें.
  • 2 से 3 मिनट बाद लौंजी का ढक्कन हटाने के बाद लौंजी को चलाएं और फिर इसमें गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर पिघलने दें.
  • जब आंवला की लौंजी बनकर तैयार होती है तो आंवला पर सारे मसाले और गुड़ की अच्छी कोटिंग हो जाती है. इस स्टेज पर गैस ऑफ कर दें.
  • आंवला की लौंजी को आप दो से तीन दिन तक आराम से खा सकते हैं. ये जल्दी खराब नहीं होती है. इसे गरमा गरम पराठे, पूरी के साथ सर्व करें.