Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

दिल्ली-NCR की हवा जहरीली! AQI 400 के पार, 38 इलाके रेड जोन में, प्रदूषण की गिरफ्त में राजधानी, लोगों को घरों में रहने की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन दिल्ली की हवा और ज्यादा खराब होती जा रही है. राजधानी की हवा में घुला जहर लोगों के लिए परेशानी बन रहा है. आज, सोमवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI 400 के पार है. सबसे ज्यादा बवाना का 427 AQI है, जो बेहद खराब श्रेणी में है. इसके साथ ही DTU का AQI 403, जहांगीरपुरी का AQI 407, नरेला का AQI 406, रोहिणी का AQI 404 और वजीरपुर का AQI भी 401 है.

इसके साथ ही ज्यादातर इलाकों का AQI 300 के पार है. इनमें अलीपुर का AQI- 386, आनंद विहार का 384, अशोक विहार का 392, आया नगर का 314, बुराड़ी क्रॉसिंग का 355, चांदनी चौक का 383, मथुरा रोड का 345, करणी सिंह का 361, द्वारका-सेक्टर 8 का 356, आईटीओ का 394, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का 356, नजफगढ़ का AQI 324 और नॉर्थ कैंपस का AQI 342 बना हुआ है.

300 के पार इन इलाकों का AQI

इसके अलावा सोमवार सुबह के समय गाजियाबाद का AQI 395, नोएडा का AQI 361, गुरुग्राम का AQI 262 दर्ज किया गया. दिल्ली वालों को प्रदूषण के साथ-साथ ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली की हवा में सांस लेना भी लोगों के लिए दुश्वार हो गया है, जहां लगातार AQI 400 के पार बना हुआ है. यही नहीं aqi.in के मुताबिक दिल्ली की हवा और भी ज्यादा गंभीर स्थिति है और AQI 443 है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

प्रदूषण की वजह से दिल्ली वालों को कई स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है. लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. इसके साथ ही बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों की आंखों में जलन भी हो रही है. वहीं दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड पड़ रही है.

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. आज, सोमवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में और गिरावट आने की आशंका है. यानी दिल्ली में ठंड और जोर पकड़ने वाली है.