Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज... Saudi Arabia News: 120 दिन बाद सऊदी से भारत आया शव, परिजनों ने क्यों कर दिया मना? अमेठी-प्रतापगढ़ हाइवे पर दर्दनाक हादसा: कार पर गिरा पेट्रोल पंप का बोर्ड, सपा नेता की मौत 'पत्नी बनाओ या जान दे दूंगी', मुरादाबाद में BJP नेता के घर पहुंची महिला का हंगामा Amravati Theft News: अमरावती के 'सुपरचोर'! जजों की कॉलोनी में सेंधमारी कर 5 घरों को लूटा Shashi Tharoor on Priyanka Chopra: पीसी के मुरीद हुए सांसद थरूर, जानें वजह Iran Taliban Conflict: ईरान विवाद पर तालिबान ने अमेरिका को दिखाए तेवर, जानें पाकिस्तान का क्या है स्... Gold Silver Price: मजबूत डॉलर और यूएस जॉब डेटा से थमी सोने-चांदी की रफ्तार, जानें कब तक जारी रहेगी म...

बिहार में नई सरकार के शपथ के लिए ‘मुहूर्त’ का इंतजार! बीजेपी के कोटे में आएंगे ज्यादा मंत्री, जानें क्या होगा मंत्रिमंडल का फॉर्मूला

बिहार विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आ चुके हैं. प्रदेश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है. इस चुनाव में एनडीए को बंपर बहुमत मिला है. इसके साथ ही महागठबंधन को करारा झटका लगा है. चुनाव नतीजे सामने आने के बाद अब सरकार गठन को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं. हालांकि एनडीए सूत्रों की मानें तो अलगे 3-4 दिनों में नई सरकार का गठन हो सकता है.

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अगले तीन चार दिन में होने की संभावना जताई जा रही है. इस समय शपथ ग्रहण के लिए सही समय और मुहूर्त तय किया जा रहा है. इसके साथ ही तमाम दलों के नेता सीएम नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें जीत की बधाई भी दे रहे हैं.

मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व को लेकर सहयोगियों में बातचीत चल रही है. ये तय किया जा रहा है कि तमाम दलों के कितने-कितने लोग सरकार में मंत्री बनेंगे. इसी को लेकर बिहार से दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है. सभी सहयोगियों को उनकी जीती हुई सीटों के अनुपात में भागीदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है.

बैठक में चुनाव जाएगा विधायक दल का नेता

एनडीए के सहयोगी दलों में से लगभग सभी का प्रदर्शन शानदार रहा है. जेडीयू की बात की जाए तो 85 सीटों पर जीत दर्ज की है. इस शानदार जीत के बाद अब सोमवार को राजधानी पटना में जेडीयू विधायक दल की बैठक होने जा रही है. पहले सभी दल अपनी-अपनी बैठक आयोजित करेंगे इसके बाद ही एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी. इसमें एनडीए के विधायक दल का नेता चुना जाएगा.

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम मोदी

शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्री और एनडीए/बीजेपी शासित राज्य सरकारों के मुख्यमंत्री/डिप्टी सीएम शामिल होंगे. भले ही इसका औपचारिक ऐलान न हुआ हो, लेकिन तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

कैसे होगा मंत्रियों का बंटवारा

बिहार में मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व को लेकर कई फार्मूले पर विचार किया जा रहा है. इनमें 6 विधायकों पर एक मंत्रीपद के फार्मूले पर विचार किया जा रहा है. गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी से है. अगर इस फॉर्मूले को अंतिम रूप मिलता हो तो बीजेपी से 14 से 16 विधायक मंत्री बन सकते हैं.

जेडीयू से 13 से 14 मंत्री होने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी के कोटे में 4 मंत्रीपद जा सकते हैं. उपेंद्र कुशवाहा और मांझी की पार्टी को 1- 1 मंत्री पद से संतोष करना पड़ सकता है.