Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यूपी पुलिस पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज! नोएडा हेट क्राइम केस में धाराएं हटाने पर पूछा— 'IO कोर्ट के... Headline: Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की याचिका, दिल्ली हाई कोर्... Operation Dev: 4 राज्यों में फैला जाल और 8 बच्चों का सौदा; गुजरात पुलिस ने 'मुरुगन' को कैसे दबोचा? ज... भविष्य में सामान्य बैटरियों की जरूरत भी शायद खत्म होगी ताजा मामलों की जांच और व्यवस्था बहाल होः कांग्रेस अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी के बाद ईरान का सख्त रुख महिलाओं को आगे कर परिसीमन का खेलः वेणुगोपाल यह ताम झाम धरा का धरा रहेगाः ममता बनर्जी हर साल एक लाख नौकरियों का वादा कर गये अमित शाह राजस्थान के रणथंभौर में अनोखा दृश्य देख खुश हुए लोग

विकास का मार्ग चुनने के लिए बिहार की जनता को बधाई: रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में राजग के बड़ी जीत की ओर बढ़ने के मद्देनजर राज्य के लोगों को “विकास का रास्ता चुनने” के लिए बधाई दी। एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली और बिहार आपस में जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा, “दिल्ली और बिहार के लोगों को बधाई। रुझान बता रहे हैं कि राजग जीत की ओर बढ़ रहा है… मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।” बाद में, पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने विकास का रास्ता चुना है। उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास का रास्ता चुनने के लिए बिहार के लोगों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।” गुप्ता भाजपा शासित 14 राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के लिए राज्य का कई बार दौरा किया था। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार में भारी बढ़त हासिल कर ली है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 200 से अधिक सीट पर राजग के उम्मीदवार आगे हैं। शुरुआती रुझानों से यह भी संकेत मिल रहा है कि भाजपा सबसे अधिक सीट जीतने की ओर अग्रसर है।