Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- 'मोदी सरकार से लें समर्थन वापस', नारी शक्ति वंदन एक्ट को बत... Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा 'भगता पर्व', जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि औ... Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिक... Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; D... CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अ... CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबि... Khairagarh News: उदयपुर में ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को किया गिरफ्... Jashpur Crime News: महिला अपराध और नशा तस्करों पर जशपुर पुलिस का 'डबल एक्शन', कई आरोपी दबोचे गए

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्र की मौत, कलेक्टर ने जांच दल का किया गठन

धमतरी : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में पढ़ रहे एक छात्र ने अपनी जान दे दी.इस मामले में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं. नगरी एसडीएम की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय जांच दल बनाया गया हैं. जिसे तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. पूरा मामला एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह का है. यहां 12वीं के छात्र हिमांशु नेताम की छात्रावास में मौत हुई थी. हिमांशु की मौत ने प्रबंधन की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं.

कलेक्टर ने जांच कमेटी का किया गठन : कलेक्टर ने छात्र की मौत मामले में जांच का आदेश जारी किया. जिसमें लिखा है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह, विकासखंड नगरी, जिला धमतरी में 11 नवंबर को कक्षा 12वीं वाणिज्य छात्र हिमांशु नेताम ने लगभग साढ़े सात बजे आत्मघाती कदम उठाया. घटना का पता चलते ही मौके पर विद्यालय के कर्मचारियों और छात्रों ने हिमांशु को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुकरेल पहुंचाया. संस्था के प्राचार्य ने विद्यार्थी के माता-पिता और उच्च अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद विद्यार्थी को जिला अस्पताल धमतरी लाए जाने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना के जांच एवं परीक्षण के लिए जिला स्तरीय जांच दल का गठन किया गया है.

Student dies in Eklavya Adarsh ​​Residential School

जांच दल में कौन-कौन हैं शामिल : जांच दल में अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी हैं.जबकि सदस्यों में निम्न होंगे.

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नगरी

खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड नगरी

परियोजना अधिकारी, म.बा.वि.परि., नगरी

विकासखंड शिक्षाधिकारी, नगरी

तहसीलदार, तहसील कुकरेल, विकासखंड नगरी

इन सदस्यों को जांच के लिए जांच टीम में शामिल किया गया है. जांच दल को प्रकरण का परीक्षण कर तीन दिवस के भीतर रिपोर्ट देना होगा. बहरहाल छात्र ने किस वजह से आत्मघाती कदम उठाया है,ये अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.