Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar News: मुजफ्फरपुर में छात्रा के साथ दरिंदगी की आशंका, खेत में मिली लाश से इलाके में हड़कंप। Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में सनकी प्रेमी का खौफनाक कदम, गर्लफ्रेंड के माथे पर पिस्टल सटाकर मारी... Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में ट्रक ने बाइक को रौंदा, देवर-भाभी और भतीजे की मौके पर ही मौत मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: 8 भारतीयों की मौत और 1 लापता, जानें कितने सुरक्षित लौटे और क्या है सरकार का... Shagun Vivah Utsav: दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आश... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, यूपी में 2 दिन की चेतावनी। क्या है कोरोना का नया Cicada वैरिएंट? जानें इसके लक्षण और भारत पर पड़ने वाला असर मीठे पानी की मछलियों की आबादी में कमी सृजन घोटाले का दागी स्टेनो फिर से फंस गया जाल में हमारे राज में दस हजार ने हथियार डालेः अमित शाह

आतंकी डॉ. उमर का नया वीडियो आया सामने! बिना मास्क घूमते दिखा, पुलिस ने वीडियो को बनाया अहम सबूत

दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद अब तक कई खुलासे हो चुके हैं. धमाके को लेकर हर रोज नए वीडियोज भी सामने आ रहे हैं. अब इस बीच पहली बार किसी वीडियो में आतंकी डॉ. उमर को साफ तौर पर देखा गया है. इसमें वह टहलते हुए दिखाई दे रहा है. वायरल सीसीटीवी फुटेज में आरोपी डॉ. उमर उमर नबी को 10 नवंबर को लाल किले के पास तुर्कमान गेट मस्जिद में देखा गया था.आतंकी उमर ने ही लाल किले के पास धमाके को अंजाम दिया था.

इस धमाके से पहले वह दिल्ली के कई इलाकों में गया था. पुलिस को अब तक वह 50 से ज्यादा सीसीटीवी में नजर आ चुका है. हालांकि उसकी मौत भी उसी धमाके में हो गई थी. पुलिस ने उसकी मां के डीएनए सैंपल का टेस्ट करके इस बात की पुष्टि की है.

तुर्कमान मस्जिद भी गया थ उमर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उमर का एक नया फुटेज मिला है, जिसमें वह पुरानी दिल्ली की फैज इलाजी तुर्कमान मस्जिद में नजर आया था. यह दावा किया जा रहा है कि उमर करीब 10 मिनट तक मस्जिद में ही था. इसके बाद वह कार को ब्लास्ट के लिए लेकर निकल गया था.

धमाके से पहले की थी नमाज अदा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया कि अल-फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ. उमर नबी ने दोपहर करीब 3.19 बजे सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में गाड़ी खड़ी की थी. इससे पहले, नबी राम लीला मैदान के पास आसफ अली रोड स्थित एक मस्जिद गए थे, जहां उसने करीब तीन घंटे तक रुककर नमाज अदा की थी.