Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! हर स्कूल को मिलेंगे ₹2-2 करोड़; HCS अधिकारी लेंगे गोद, ज... Yamunanagar: युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को बनाया अपना पति, धूमधाम से संपन्न हुई शादी की रस्में; यमुनान... हरियाणा के बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! अब ट्रेन से मुफ्त में करें अयोध्या और वैष्णो देवी के दर्शन; सरक... सावधान! हरियाणा में प्लॉट खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में किया ... Cyber Fraud Alert: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए कनाडा भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, कजाकिस्तान में ... मेघालय में फिल्मी अंदाज में आरोपी को छुड़ाने की कोशिश! पुलिस की फायरिंग में एक युवक को लगी गोली; इला... अंबाला के ढाबों पर मंडराया संकट! कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से चूल्हे ठंडे; संचालकों की सरकार से गुह... Charkhi Dadri Crime: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट; चर... Rewari Crime News: रेवाड़ी में शादी समारोह के दौरान भारी बवाल, बनवारे में विवाद के बाद दो पक्षों में... Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बद...

डॉ. शाहीन का ‘विदेश’ प्लान! पूर्व पति ने किया खुलासा- ‘वह मुझे विदेश में शिफ्ट होने के लिए कहती थी’, ब्लास्ट की साजिश पर सामने आया नया एंगल

उत्तर प्रदेश के कानपुर मेडिकल कॉलेज के बंगला नंबर 27 में रहने वाली डॉक्टर शाहीन के पहले पति डॉ जफर हयात , उसके साथ 9 साल रही. शाहीन के बारे में यह खबर सुनकर वह खुद सदमे में है. उन्होंने बताया उनके 9 साल अच्छे से गुजरे तब ऐसा कुछ नहीं उन्हें महसूस हुआ. वह अक्सर उनसे विदेश में शिफ्ट होने की बात करती थी. तलाक के बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ. ना ही उन्होंने कभी बच्चों से संपर्क किया. उन्होंने बताया उनकी अरेंज मैरिज हुई थी.

डॉ शाहीन सईद और डॉ परवेज़ अंसारी का बचपन लखनऊ कंधारी बाज़ार मोहल्ले में बीता, आज लोग हैरान कि पढ़े लिखे डॉक्टर बने लोग आतंकी नेटवर्क के लिये काम कर सकते हैं.

मस्ज़िद के इमाम और पड़ोसी से बातचीत

मस्ज़िद के इमाम ने बातचीत में बताया कि परिवार बहुत नेक है. सईद इमाम खुद हेल्थ डिपार्टमेंट से रिटायर्ड अधिकारी हैं. बच्चों को पढ़ाया लिखाया और डॉक्टर बनाया. हम सब ये जान कर हैरान हैं कि ये ऐसा कर सकते हैं. सईद अंसारी अपने बड़े बेटे के साथ रहते हैं. परवेज़ और शाहीन कई साल से इनके साथ नहीं रहते हैं और कभी कभी फ़ोन पर ही बात होती होगी.

वहीं एक और पड़ोसी कहते हैं कि उनके लिये देश सबसे पहले है. वो इस घटना से हैरान हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि डॉक्टर भाई बहन आतंकी संगठन से जुड़े हो सकते हैं. बहुत पहले परवेज़ और शाहीन को देखा था. ये कई साल से साथ नहीं दिखे और डॉक्टर बनने के बाद परिवार से अलग ही रहते थे.

शाहीन और परवेज़ के एक और पड़ोसी फ़ारुख से बातचीत

पड़ोसी फारुख ने बताया कि परवेज़ से कुछ दिन पहले भी बात हुई थी जिसमें उन्हें दिखाने के लिए ह्वाट्सऐप पर रिपोर्ट भेजी थी. उन्होंने कहा कि व्यवहार अच्छा था. हमें इस बात का कोई इल्म नहीं था कि ऐसा कुछ हो सकता है. सभी इस्लामिया कॉलेज से शुरुआती पढ़ाई किये हैं. फ़ारूख़ ने भी वहीं से पढ़ाई की थी.

शाहीन के भाई शोएब ने क्या कहा?

शाहीन के भाई ने कहा कि मैं नहीं मानता मेरे भाई बहन ऐसा कर सकते हैं. उन पर आरोप लगाया जा रहा है. उन्हें फंसाया जा रहा है. चार साल पहले शाहीन से बात हुई थी, तीन साल पहले परवेज़ से आख़िरी बात हुई थी. बड़ा भाई शोएब अंसारी होम ट्यूशन देने का काम करता है. उन्होंने कहा कि मीडिया से ही जानकारी मिली है. जितना भी पता है. भाई बहन का कंधारी बाज़ार आना-जाना भी नहीं था.