Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' ने बचाई 700 ग्राम की मासूम की जान! नवांशहर में मिला ₹3 ल... गोरखपुर में खाकी शर्मसार: डायल-112 के सिपाही ने 10 साल की बच्ची से की दरिंदगी और हत्या; बर्खास्त, लग... रायबरेली में जमीन धंसने से हुआ बड़ा खुलासा, मिली 2000 साल पुरानी 'कुषाणकालीन नगरी' जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आर... दिल्ली में गर्मियों में कंस्ट्रक्शन और सर्दियों में गाड़ियों का धुआं बना रहा हवा जहरीली, केंद्र ने स... अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर संसद में अनोखा विरोध! संत बने पप्पू यादव, राहुल-डिंपल ने 'दान पेटी' म... निकारागुआ के तानाशाह राष्ट्रपति ओर्टेगा की नई चाल यूरोप के अनेक देशों में अब दावानल का आतंक फैला अमेरिका ने ईरान पर नये सिरे से हमले किये मेट्रो स्टेशन की गहराई में रात बीता रहे हैं यूक्रेनी नागरिक

दिल्ली में Blast के बाद अमृतसर में High Alert, की जा रही सख्त चैकिंग

अमृतसर : दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। इसी क्रम में अमृतसर पुलिस ने भी सुरक्षा इंतजाम और मजबूत कर दिए हैं। शहर के सभी प्रवेश द्वारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में देर रात तक जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान ए.डी.सी.पी. विशालजीत सिंह की अगुवाई में कोतवाली थाना पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के सहयोग से चलाया गया। रात करीब साढ़े नौ बजे से हॉल गेट पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की गई।

ए.डी.सी.पी. विशालजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद अमृतसर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शहर की शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि कानून से कोई भी ऊपर नहीं है। अमृतसर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षा में सहयोग करें। गौरतलब है कि दिल्ली धमाके में कई लोगों की मौत हुई है और कई घायल अस्पतालों में भर्ती हैं। जांच एजेंसियां धमाके के कारणों और इसके पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी हैं।