Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुकेश अंबानी की Jio का 'महा-धमाका'! Airtel और Vi के उड़े होश; पेश किया ऐसा प्लान कि देखते रह गए दिग्... Vastu Tips for Women: महिलाओं के इन कामों से घर में आता है दुर्भाग्य, लक्ष्मी जी छोड़ देती हैं साथ; ज... पार्लर का खर्चा बचाएं! घर पर बनाएं ये 'मैजिकल' हेयर जेल, रूखे-बेजान बाल भी बनेंगे रेशम से मुलायम और ... Raebareli Crime News: रायबरेली में मामूली विवाद पर हिस्ट्रीशीटर का हमला, परिवार के 6 लोग घायल; ढाबा ... West Bengal Election 2026: बंगाल में चुनाव बाद हिंसा रोकने को आयोग सख्त, 15 जून तक तैनात रहेगी सेंट्... Patna Metro Phase 2 Inauguration: पटना मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन कब? आ गई डेट; बेली रोड से बैरि... उन्नाव में 'काल' बनी ड्राइवर की एक झपकी! डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार बस; 1 महिला की मौत, 22 या... Lucknow Builder Honeytrap Case: लखनऊ के बिल्डर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का केस, पीड़िता से मांगी 5 लाख ... Sanjay Nishad News: क्या BJP का साथ छोड़ेंगे संजय निषाद? गोरखपुर में छलके आंसू, सपा-बसपा पर निशाना औ... Gorakhpur Religious Conversion: गोरखपुर में अवैध धर्मांतरण का गिरोह पकड़ा गया, 4 अरेस्ट; अंधविश्वास ...

दहलने वाला था पंजाब, KLF से जुड़े 2 आरोपी विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार, पहले भी कर चुके…

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NRI हत्या के मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आतंकी संगठन KLF के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इटली में बसे NRI मकलीत सिंह की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्रम और करण के रूप में हुई है।

यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने साझा की है। उन्होंने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने राजा सांसी अमृतसर में इटली निवासी मलकीत सिंह की नृशंस हत्या में शामिल दो आरोपियों बिक्रमजीत सिंह उर्फ ​​बिक्रम और करण को गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिक्रमजीत सिंह आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) से जुड़ा है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। वह 2018 में राजा सांसी स्थित एक धार्मिक स्थल पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर बिक्रमजीत ने पंजाब में सनसनीखेज अपराध करने के लिए सीमा पार से अवैध हथियार हासिल किए थे। 4 पिस्तौल और एक रिवॉल्वर बरामद हुई है, एक PX5 विदेशी निर्मित .30 कैलिबर पिस्तौल, एक .30 कैलिबर पिस्तौल, एक .45 कैलिबर विदेशी निर्मित पिस्तौल, एक .32 कैलिबर पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और ज़िंदा कारतूस। उन्होंने बताया कि नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों सहित पूरे गठजोड़ का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

PunjabKesari