Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेड... छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि... रायपुर में SBI बैंक मैनेजर से ₹5 लाख की साइबर ठगी: ₹2 करोड़ FD का झांसा देकर फर्जी ईमेल से कराया RTG... भोपाल से चलने वाली बसों में मनमाना किराया: त्योहार पर ट्रेनों में जगह नहीं, ट्रैवल्स कंपनियों ने ₹40... MP में 3.5 लाख NGO, ट्रस्ट और सोसायटियों पर शिकंजा: अब ऑनलाइन होगी कामकाज और ऑडिट की निगरानी, फर्जी ... शिवपुरी में बस ऑपरेटरों की मनमानी: ₹100 का किराया हुआ ₹200, सुरक्षा के लिए अनिवार्य पैनिक बटन गायब मध्य प्रदेश निकाय व पंचायत चुनावों में बड़े बदलाव की तैयारी: अब 1 चरण में मतदान कराने पर विचार धार में भोजशाला मामले को लेकर आधे दिन का बंद: बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद, पुलिस बल तैनात MP में प्रमोशन में आरक्षण पर बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट 3 महीने में करेगा सुनवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर... रील के चक्कर में कार पर लगवाए 3400 लिपस्टिक किस: ग्वालियर में 55 लाख व्यूज मिलते ही पुलिस ने काटा ₹5...

गाड़ी में महिला संग निहंग बाणे में बैठे शख्स की शर्मनाक हरकत, रंगे हाथों काबू

कपूरथला : निहंग बाणे में व्यक्ति का शर्मनाक कारनामा सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को निहंग बाणा पहनकर शराब पीते और चिकन खाते हुए पकड़ा गया। यह घटना शहर के एक चिकन शॉप के बाहर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उस वक्त व्यक्ति कार में एक महिला के साथ बैठा था।

इसके बाद मौके पर पहुंचीं सिख जत्थेबंदियों ने इस पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने व्यक्ति को रोका, उससे माफी मंगवाई और निहंग सिंह का बाणा उतारने के लिए कहा।

जत्थेबंदियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति बहस करने लगा, और किरपान निकालने की कोशिश भी की। वह जिस गाड़ी में बैठा था, उस पर तरना दल दोआबा निहंग सिंह जत्थेबंदी लिखा हुआ था। घटनास्थल पर हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और व्यक्ति को अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।