Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
होशियारपुर के मुकेरियां में सनसनीखेज वारदात, आर्मी जवान पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप : पंजाब राजभवन में 'एट होम' समारोह का आयोजन: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ CM भगवंत मान और CM ना... सुल्तानपुर लोधी में बड़ा हादसा टला: राइस मिल में 25 फीट गहरे कुएं में गिरे 3 मजदूर, प्रशासन ने सुरक्... मोहाली में विदेशी युवती से गैंगरेप और हैवानियत: गर्म मोम डाला, जबरन कराया देह व्यापार; आरोपी काबू जालंधर के अलास्का चौक पर दर्दनाक हादसा: करतार बस ने डिलीवरी बॉय को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दी शुभकामनाएं, शहीदों को किया नमन गुरदासपुर बॉर्डर पर सनसनी: खेतों में पेड़ पर बंधे मिले पाकिस्तानी झंडे और दर्जनों गुब्बारे, सुरक्षा ... इंदौर में CM मोहन यादव ने तोते उड़ाकर किया 14-D सफारी का लोकार्पण; ग्लो गार्डन और भूल-भुलैया भी बने ... उज्जैन: महाकाल मंदिर में सैकड़ों चप्पलों के ढेर में खो गई जोड़ी, श्रद्धालु ने ChatGPT से चुटकियों मे... ग्वालियर में AI की सूझबूझ से बची हेड कांस्टेबल की जान: करैत सांप के काटने पर TI ने अपनाए सही प्रोटोक...

Punjab में बड़ी कार्रवाई से नशा तस्करों में मची खलबली

अमृतसर : पंजाब सरकार की नशा मुक्ति मुहिम को मिली मजबूती के बीच अमृतसर ग्रामीण पुलिस और जिला प्रशासन ने नशा तस्करी की काली कमाई से बनी एक शानदार कोठी को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई थाना घरींडा के अंतर्गत आने वाले जठोल गांव में की गई, जहां पाकिस्तान से जुड़े नशा तस्कर गुरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर 1.5 करोड़ रुपए कीमत की यह कोठी खड़ी की थी।

फिलहाल बिल्ला जम्मू जेल में बंद है, और इस कार्रवाई से नशा माफिया के बीच खलबली मच गई है। एस.एस.पी. ग्रामीण मनिंदर सिंह ने बताया कि गुरप्रीत बिल्ला लंबे समय से नशा तस्करी का सरगना रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में 6 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कमर्शियल मात्रा में ड्रग्स के मामले शामिल हैं। इसके अलावा, आधिकारिक सीक्रेट एक्ट के तहत पाकिस्तान के लिए जासूसी का भी आरोप है। बिल्ला पाकिस्तानी तस्करों से हैरोइन मंगवाता था। हाल ही में जम्मू में हुई एक कार्रवाई में उसके नेटवर्क से 36 किलोग्राम हैरोइन बरामद हुई थी, जिसमें तीन पाकिस्तानी नागरिक एनकाऊंटर में मारे गए थे।

पुलिस के अनुसार, नशा बिक्री से कमाई गई काली पूंजी से बिल्ला ने सरकारी जमीन पर यह अवैध निर्माण करवाया था। जिला प्रशासन द्वारा कब्जे की पुष्टि के बाद ग्रामीण पुलिस की मदद से बुलडोजर चलाकर कोठी को ध्वस्त कर दिया गया। पूरी संपत्ति अब सरकार के नाम दर्ज हो चुकी है। एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा, “नशे के खिलाफ हमारी लड़ाई केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। जो तस्कर पंजाब के नौजवानों को बर्बाद कर काली कमाई से महल खड़े करते हैं, उन्हें किसी सूरत बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने आगे बताया कि बिल्ला के साथियों और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कई एफआईआर दर्ज हैं। अमृतसर ग्रामीण पुलिस नशा माफिया, तस्करों और उनके सहयोगियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। जिसकी रफ्तार और तेज की जाएगी। इस कार्रवाई से न केवल तस्करों को आर्थिक नुकसान हुआ है, बल्कि पूरे इलाके में नशा विरोधी संदेश भी फैला है।