Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके प... Digital Arrest Scam: डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर लगेगा परमानेंट 'लगाम'! WhatsApp के लिए SIM-Binding की तै... Bangladesh News: बांग्लादेश में चुनाव से पहले फिर खूनी खेल! दुकान में घुसकर एक और हिंदू की हत्या, कट... AIIMS Delhi Milestone: एम्स दिल्ली ने रचा इतिहास! एक साल में कीं 10 हजार सर्जरी, रोबोटिक ऑपरेशन में ... Faridabad Crime: फरीदाबाद में टैक्सी ड्राइवर की बेरहमी से हत्या; बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वा... Haryana CET Recruitment: हरियाणा में 4227 पदों पर बंपर भर्ती! आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहाँ देखें... Crime Alert: दूध की क्वालिटी पर टोका तो दूधिया बना 'हैवान'! युवक पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, शरीर ... जनरल नरवणे की बातों पर मुझे भरोसा हैः राहुल गांधी Gurugram News: गुड़गांव में ग्रामीण शिल्प और महिला सशक्तिकरण का महाकुंभ; एक ही छत के नीचे दिखेगा भार... टकराव में पक्षपात का आरोप लगा लोकसभा अध्यक्ष पर

बालू माफिया पर SDM का एक्शन! आगे बालू लदा ट्रक, पीछे SDM की गाड़ी… हमीरपुर में ऐसे हुआ फिल्मी स्टाइल में दबोचना

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एसडीएम सदर एक अवैध रेत के ट्रक का कई किलोमीटर तक पीछा कर उसे सीज करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान फिल्मी अंदाज में एसडीएम की गाड़ी ट्रक के आगे चलते हुए उसे रोकने की कोशिश करती दिखी है. एसडीएम की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

मामला हमीरपुर जिली की सदर कोतवाली क्षेत्र के बेतवा पुल का बताया जा रहा है, जहां एक अवैध रेत का ओवर लोड ट्रक कानपुर शहर के तरफ जा रहा है. ट्रक की जांच करने के लिए एसडीएम सदर के डी शर्मा ने ड्राइवर को रूकने का इशारा किया, लेकिन एसडीएम की गाड़ी को पीछा आता देख ड्राइवर ने ट्रक को रोकने के बजाय स्पीड़ तेज कर दी. कई किलोमीटर तक पीछा करने के बाद SDM की गाड़ी ने ट्रक को आगे से घेर कर रोक लिया गया.

SDM ने सीज किया ट्रक

इसके बाद पुलिसकर्मी ने तुरंत आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया. जांच के बाद SDM ने ट्रक को सीज कर दिया, जो चोरी का रेत लेकर जा रहा था. इस बीच पीछे से किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है. आपको बता दें कि शासन के निर्देश पर डीएम घनश्याम मीणा ने अवैध रेत के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिले में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तैनात की है.

जिले में चलाया जा रहा चैकिंग अभियान

यह टीमें विभिन्न इलाकों में चैकिंग अभियान चलाकर अवैध रेत के कारोबार और ओवरलोडिंग रोकने को लेकर काम कर रही है. साथ ही आम लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है. एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि नवंबर के महीने को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है. इसमें लोगो को सड़क सुरक्षा की जानकारी, ओवर लोडिंग रोकने का अभियान और अवैध परिवहन को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. इसी के तरत सदर एसडीएम ने ट्रक को सीज करने की कार्रवाई की है.