Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ... मध्य प्रदेश में 'आयुष्मान' घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; ... Cyber Fraud in Jabalpur: जबलपुर में छात्रा बनी साइबर ठगी का शिकार, 'राजमाता' बनकर ठगों ने ऐंठे लाखों... IPL 2026: काव्या मारन को मिला अभिषेक शर्मा से भी खतरनाक 'धुरंधर'! 45 दिन में मचाया ऐसा कोहराम कि कां... कृतिका-गौरव के रिसेप्शन में मलाइका और हर्ष का 'लुका-छिपी' वाला रोमांस! कैमरों से बचते दिखे रूमर्ड कप... बड़ी खबर: ईरान में 'जख्मी' खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका... सिर्फ तेल नहीं, अब एल्यूमिनियम और खाद भी होंगे महंगे! ईरान-इजरायल जंग से मचेगा ग्लोबल हाहाकार; आपकी ... ईरान युद्ध से भारत के 'स्मार्टफोन मिशन' को झटका! अरबों के निर्यात पर मंडराया संकट; Apple और Samsung ... Samudrik Shastra: पैरों के तलवों से जानें अपना भविष्य, ये चिह्न देते हैं राजा जैसी जिंदगी का संकेत; ... शीशे सा चमकेगा चेहरा और मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी! आज ही शुरू करें 'Rainbow Diet', जानें इसे फॉलो क...

पंजाब में फिर बिगड़ेगा मौसम, 9 जिलों में बारिश और शीत लहर का Alert

चंडीगढ़: पंजाब का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। इस बार प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इसका अंदाज़ा पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से लगाया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। फिलहाल सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं का असर महसूस होना शुरू हो गया है, जिससे यह साफ है कि आने वाले दिनों में, यानी अगले हफ्ते तक, ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।

पिछले दिनों राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को और भी ठंडा कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के कारण देखने को मिल रहा है। विभाग ने राज्य के 9 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कुछ इलाकों में कोहरे की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में बारिश हो सकती है और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंडक का एहसास और बढ़ जाएगा। राज्य के कई इलाकों में अब धुंध दिखाई देने लगी है, जिसकी वजह से सुबह से ही ठंडी हवाएं महसूस की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अब सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनना शुरू कर चुके हैं।