Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विमान हादसा: अजित पवार के बेटे का बड़ा हमला, VSR वेंटचर्स पर बैन लगाने की मांग; ब्लैक बॉक्स पर भी सव... UP Politics: 'चोटी विवाद' के बीच ब्रजेश पाठक का बड़ा कदम, बटुक ब्राह्मणों का तिलक लगाकर किया सम्मान Jharkhand CID Operation: जॉब के नाम पर थाईलैंड ले जाकर करवाते थे साइबर ठगी, पढ़ें चौंकाने वाला खुलास... Bihar News: 25 सालों से मुंगेर में खौफ का दूसरा नाम था सुरेश कोड़ा, अब AK-47 सौंपकर मांगी माफी Pune News: शिवनेरी किले में शिवजयंती समारोह के दौरान मची अफरातफरी! भीड़ बेकाबू, कई घायल Unnao Cricket Match: पिच पर मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अंपायर की मौत Varanasi Boating Rules: गंगा में नाव पर Reel या Selfie ली तो खैर नहीं! सीधे होगी जेल, पढ़ें नए नियम Amethi Murder Case: स्कूल में नौकरी लगते ही टीचर पर आया दिल, रास्ते से हटाने के लिए पत्नी को दिया कर... Lawrence Bishnoi Gang: ब्यूटी पार्लर से चल रहा था खूनी खेल, अरेस्ट हुई लॉरेंस गैंग की 'मैडम जहर'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भुल्लर व राजा वड़िंग को परिवार सहित जान से मारने की धमकी, फैली सनसनी

तरनतारन : वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर सिंह भुल्लर और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। गैंगस्टर रिंदा द्वारा दी गई इस धमकी के बाद, तरनतारन सिटी थाने की पुलिस ने रिंदा समेत 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप-चुनाव को लेकर जहां राजनीति गरमाई हुई है, वहीं गैंगस्टर और शरारती तत्व मतदाताओं को धमकाने के लिए फोन कर रहे हैं और राजनेताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, तरनतारन निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजबीर सिंह भुल्लर द्वारा जिले के एस.एस.पी. को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 31 अक्तूबर को उनके मोबाइल फोन पर एक विदेशी नंबर से फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने अपना नाम गैंगस्टर रिंदा बताया था। उसी दिन, आने वाली कॉल में फिर से एक वॉयस मैसेज भेजा गया, जिसमें कहा गया कि हमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व मौजूदा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और उनके परिवार को तो मारना ही है तथा इस के साथ हमने तुम्हें और तुम्हारे परिवार को भी मारना है।

राजबीर सिंह भुल्लर, जो तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के संभावित उम्मीदवार भी थे, को इस धमकी भरे फोन कॉल के माध्यम से 11 नवम्बर तक चुनाव प्रचार में भाग न लेने की चेतावनी भी दी गई थी। राजबीर सिंह भुल्लर ने शिकायत में यह भी कहा कि पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इस बीच, राजबीर सिंह भुल्लर ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की भी मांग की है। इस धमकी भरे कॉल के बाद, थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने राजबीर सिंह भुल्लर के बयानों पर गैंगस्टर रिंदा और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।