Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल: लखनऊ समेत इन जिलों में आज घना कोहरा और हल्की ठंड, जानें तापमान कितना रहेगा?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 6 नवंबर को सुबह-शाम बहुत ठंड नहीं महसूस होगी लेकिन रात में तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा. दिन में धूप संभव है. मगर, हल्की धुंध बनी रह सकती है. दोपहर तक तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. राज्य के अन्य जिलों के मौसम की बात करें तो कानपुर में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान है. दिन में तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. सुबह-शाम में ठंड हल्की और रात को तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा.

बात करें वाराणसी के मौसम की तो सुबह-शाम हल्की ठंड होगी. दिन में तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. आसमान ज्यादातर साफ रहेगा लेकिन दिन में धुंध महसूस हो सकती है. रात में तापमान करीब 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मौसम के मिजाज को देखते हुए आम लोगों और किसानों के लिए कुछ सुझाव हैं.

आम लोगों के लिए सुझाव

दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. लिहाजा हल्के कपड़े पहने रहें. सुबह-शाम और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है, इसलिए हल्की जैकेट या स्वेटर साथ रखें. धुंध की संभावना है. इसलिए सुबह विजिबिलिटी कम हो सकती है. इसे देखते हुए बाहर निकलते समय वाहन चालक सावधान रहें. धूप में निकलते समय

किसानों के लिए सुझाव

किसानों के लिए सुझाव है, खेतों में सिंचाई की जरूरत फिलहाल ज्यादा नहीं होगी. मगर, मिट्टी की नमी बनाए रखें. अगर रबी फसल की तैयारी शुरू की है तो मिट्टी का तापमान व नमी जांच लें. धुंध की स्थिति में सुबह-शाम में धूप कम मिल सकती है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि पौधों को पर्याप्त धूप मिल सके.