Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...

सम्राट चौधरी ने ठोका जीत का दावा: वोट देने के बाद कहा- ‘सदन भी जाऊंगा, सरकार भी बनाऊंगा’

बिहार में पहले चरण के तहत 18 जिलों की 121 सीटों पर आज गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं. वोट डालने के बाद तारापुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं जीतकर सदन में जाऊंगा और नई सरकार भी बनाऊंगा. साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के दौर में काफी काम हुआ है. यहां पर बदलाव बहुत मेहनत के बाद आया है. इसलिए आप सभी को विकास के मॉडल पर वोट करना चाहिए.

मुंगेर जिले से तारापुर सीट से चुनाव लड़ रहे बिहार के उपमुख्यमंत्री और प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने कहा, “बिहार में पूरी तरह से अच्छी सरकार बने और नीतीश कुमार की ओर से शुरू किए गए काम निर्बाध तरीके से चलता रहा. बिहार में बदलाव बहुत मेहनत के बाद आया है. साल 2005 से पहले बिहार में गड्ढों में सड़क हुआ करती थी या सड़क में गड्ढे ये जनता जानती है, इसलिए सभी वोटर्स को विकास के मॉडल पर वोट करना चाहिए.”

ऐसा नेता प्रतिपक्ष नहीं देखाः सम्राट चौधरी

साथ ही सम्राट चौधरी ने दावा करते हुए कहा, मैं जीतकर सदन में जाऊंगा और वहां नई सरकार बनाऊंगा.” सम्राट चौधरी मुंगेर जिले की तारापुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने महागठबंधन ने राष्ट्रीय जनता दल के अरुण कुमार को उतारा है. बीजेपी इस सीट पर लंबे समय के बाद चुनाव लड़ रही है.

इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, “चार महीने हो गए हैं और राहुल गांधी अब तक एक भी सबूत नहीं दे पाए हैं. हमने ऐसा नेता प्रतिपक्ष कभी नहीं देखा. उन्हें कम से कम कुछ तैयारी तो करनी चाहिए.”

हम काम करने वाले लोगः सम्राट चौधरी

विपक्षी दलों के महागठबंधन को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा, “हमने लोगों को बताया कि बिहार 20 साल पहले कहां था और आज बिहार कहां पहुंच गया है. पिछले 20 सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए कितना काम किया है. हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं, बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां पर सरकार बनाएगी. हम काम करने वाले लोग हैं, दूसरी तरफ घोषणा करने वाले लोग हैं.”